भारत

राजस्थान के पुष्कर में राहुल गांधी का दौरा, चिंतन शिविर के समापन पर जिलाध्यक्षों के परिवारों से की मुलाकात

राहुल गांधी पुष्कर में कांग्रेस के चिंतन शिविर के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने संगठन मजबूत करने का संदेश दिया। जिला अध्यक्षों के परिवारों से भी मुलाकात की, जबकि खड़गे का दौरा रद्द रहा।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Rahul Gandhi || Pushkar || Ajmer || Congress Chintan Shivir || Rajasthan News: राजस्थान में अजमेर के पुष्कर में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय चिंतन एवं संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में सोमवार को राहुल गांधी पहुंचे। 10 दिनों तक चले इस शिविर में देशभर के जिला अध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

पार्टी की विचारधारा

राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, जनता से सीधा जुड़ाव बढ़ाने और पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत होता है। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों के परिवारजनों से भी मुलाकात की। उन्होंने परिवारों के साथ समय बिताया और तस्वीरें खिंचवाकर आत्मीयता का संदेश दिया।

राहुल गांधी का भव्य स्वागत

इससे पहले किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचने पर राहुल गांधी का कांग्रेस नेताओं ने भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा, सचिन पायलट और सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे। हालांकि इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के शामिल होने की संभावना थी, लेकिन उनका दौरा अंतिम समय में रद्द हो गया। खड़गे की अनुपस्थिति राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी रही।

शिविर के समापन के साथ कांग्रेस ने संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण संदेश देने की कोशिश की है।

ये भी पढ़ें: बंगाल में कैबिनेट विस्तार, शुभेंदु सरकार में 35 मंत्रियों ने ली शपथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »