उत्तर प्रदेशगोरखपुरराजनीति

फाजिलनगर अब कहलाएगा पावागढ़! ‘मच्छर और माफिया दोनों खत्म’, योगी का विपक्ष पर तीखा वार

कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 424 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने फाजिलनगर का नाम बदलकर ‘पावागढ़’ करने की घोषणा करते हुए विपक्ष पर भी निशाना साधा।

CM Yogi Kushinagar Visit || Fazilnagar Renamed Pawagarh || Kushinagar Development Projects|| UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर दौरे के दौरान 424 करोड़ रुपये से अधिक की 278 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने विकास कार्यों के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि फाजिलनगर का नाम बदलकर अब ‘पावागढ़’ किए जाने का प्रस्ताव सरकार तैयार कर चुकी है।

अपराध और बीमारियों पर बड़ी सफलता

जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में बीते वर्षों के दौरान अपराध और बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण किया गया है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने माफियाओं के नेटवर्क को खत्म करने के साथ-साथ इंसेफ्लाइटिस जैसी गंभीर बीमारी पर भी काबू पाया है। मुख्यमंत्री ने 2017 से पहले की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान क्षेत्र अपराध, अव्यवस्था और विकास की कमी से जूझ रहा था। किसानों को भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता था, जबकि आज प्रदेश में कानून-व्यवस्था और विकास दोनों को प्राथमिकता दी जा रही है।

विपक्षी दलों पर योगी का वार

राम मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए योगी ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा और कहा कि वर्षों से लंबित रहे मुद्दों का समाधान भाजपा सरकार के कार्यकाल में संभव हुआ है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने फाजिलनगर का नाम भगवान महावीर से जुड़े ऐतिहासिक महत्व के आधार पर ‘पावागढ़’ करने की घोषणा की।

इस ऐलान के बाद क्षेत्र में नई चर्चा शुरू हो गई है। विकास परियोजनाओं और नाम परिवर्तन के इस फैसले को सरकार क्षेत्र की पहचान और सांस्कृतिक विरासत से जोड़कर देख रही है।

ये भी पढ़ें: गाय सिर्फ जानवर नहीं हमारी माता है… राष्ट्रीय पशु की मांग पर मौलानाओं को दिया CM योगी ने जवाब,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »