Team India Squad || BCCI Squad Announcement || Shreyas Iyer Captain : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया है। यह बड़ा फैसला मुंबई में बीसीसीआई के मुख्यालय में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के नेतृत्व में हुई चयन समिति की बैठक में लिया गया। इस बार टीम इंडिया में कुछ बेहद चौंकाने वाले बदलाव किए गए हैं, जिससे क्रिकेट फैंस हैरान रह गए हैं। श्रेयस अय्यर को कमान, सूर्यकुमार यादव पर गिरी गाज भारतीय टी20 टीम में अब एक नए युग की शुरुआत हो गई है। हाल ही में टी20 विश्व कप जीतने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को न सिर्फ कप्तानी से हटा दिया गया है, बल्कि खराब फॉर्म के चलते उन्हें 16 सदस्यीय टीम में जगह भी नहीं मिली है। उनकी जगह स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं, टीम के युवा और नियमित सदस्य तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाकर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव को मिला इनाम इस टीम चयन की सबसे खास बात ये है कि 15 वर्षीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने सीनियर राष्ट्रीय टीम में जगह बना ली है। आईपीएल 2026 में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से कहर ढाने वाले वैभव को चयनकर्ताओं ने उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम दिया है। इसके अलावा, घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले प्रिंस यादव को भी पहली बार सीनियर टीम में शामिल किया गया है। विकेटकीपर के रूप में टीम में ईशान किशन और संजू सैमसन दोनों की वापसी हुई है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे का पूरा शेड्यूल भारतीय टीम पहले आयरलैंड का सामना करेगी, जहाँ वे 26 और 28 जून को दो टी20 मैच खेलेंगे। उसके बाद, टीम इंग्लैंड जाएगी, जहाँ दोनों टीमों के बीच 1 से 11 जुलाई तक पांच टी20 मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी। टी20 श्रृंखला का पहला मैच 1 जुलाई को चेस्टर ली में होगा। इसके तुरंत बाद, 14 से 19 जुलाई के बीच भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला भी होगी, जिसका अंतिम मैच ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित किया जाएगा। दौरे के लिए भारतीय टीम (स्क्वाड) में शामिल हैं: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव। ये भी पढ़े : ENG vs NZ:पहले दिन बल्लेबाजों की हुई कड़ी परीक्षा, लॉर्ड्स में गिरे 16 विकेट; ब्रूक का अर्धशतक