उत्तर प्रदेशप्रयागराजबाँदा

पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन एडीजी प्रयागराज ने डीआईजी और एसपी के साथ परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

पुलिस भर्ती परीक्षा, बाँदा परीक्षा केंद्र निरीक्षण, एडीजी प्रयागराज दौरा, ज्योतिनारायण एडीजी, परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, स्ट्रांग रूम जांच, निष्पक्ष परीक्षा यूपी, पुलिस भर्ती अपडेट, यूपी पुलिस परीक्षा 2026

Police Recruitment Exam: उत्तर प्रदेश क बाँदा जनपद में चल रही पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन उस समय प्रशासनिक हलचल तेज हो गई जब प्रयागराज जोन के एडीजी ज्योतिनारायण ने अचानक डीआईजी और एसपी के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना था।

बारीकी से सभी चीजों को परखा

निरीक्षण के दौरान एडीजी ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश की व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली और स्ट्रांग रूम की गहन समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक व्यवस्था को बारीकी से परखा और मौके पर मौजूद अधिकारियों से फीडबैक भी लिया।

पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश

एडीजी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और अन्य कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने मंडल और जनपद के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इस औचक निरीक्षण को लेकर परीक्षा केंद्रों पर सतर्कता और भी बढ़ गई है।

ये भी पढ़े: पुलिस और परिवहन विभाग की रेकी करने वाले लोकेटर गैंग के 2 सदस्य गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »