New substations in Noida : ग्रेटर नोएडा और उसके आसपास रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी अच्छी खबर है। जब से गर्मी बढ़ रही है और बिजली की मांग भी काफी बढ़ गई है, नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (NPCL) ने क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए एक बड़ा प्लान किया है। कंपनी यहां 13 नए सब-स्टेशन बनाने जा रही है, जिससे उम्मीद है कि आगे चलकर बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्याएं खत्म हो जाएंगी। बढ़ती जनसंख्या और मांग को देखकर उठाया गया यह कदम ग्रेटर नोएडा वेस्ट (नोएडा एक्सटेंशन) और नए सेक्टरों में जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। हाई-राइज सोसायटियों और कमर्शियल गतिविधियों के चलते बिजली की लोड कैपेसिटी काफी बढ़ गई है। मौजूदा सब-स्टेशनों पर लोड अधिक होने के कारण कई बार तकनीकी खराबी और अनियोजित कटौती का सामना करना पड़ता है। इस समस्या का स्थाई समाधान निकालने के लिए एनपीसीएल (NPCL) नए सब-स्टेशनों का निर्माण कर रही है। निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है अधिकारियों के अनुसार, इन 13 नए सब-स्टेशनों के लिए जमीन तय कर काम शुरू हो गया है। इन अलग-अलग क्षमताओं वाले सब-स्टेशनों को इस तरह से ग्रिड से जोड़ा जाएगा कि यदि किसी एक लाइन में कोई समस्या आती है, तो दूसरी लाइन से तुरंत बिजली की सप्लाई वापस लाई जा सकेगी। लोकल फॉल्ट से राहत मिल सकती है इन नए सब-स्टेशनों के चालू होने के बाद घरेलू उपभोक्ताओं और औद्योगिक क्षेत्रों को बिना किसी रुकावट के 24 घंटे बिजली मिलेगी। बिजली कंपनी का कहना है कि नए इंफ्रास्ट्रक्चर के तैयार होने के बाद अगले कई सालों तक क्षेत्र में ओवरलोडिंग की समस्या नहीं होगी। ये भी पढ़े : Monsoon Update : क्या अभी और सताएगी गर्मी ? जाने कब दस्तक देगा मानसून