Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में 130 मीटर रोड पर एक सड़क हादसा देखने को मिला ,जहां एक टोयोटा ग्लैंजा गाड़ी और ऑडी गाड़ी की टक्कर हो गई ।यह टक्कर इतनी जबरदस्त हुई की ऑडी गाड़ी बीच रोड पर ही पलट गई और उल्टी हो गई।इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उस गाड़ी को सीधा कराया हालांकि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ है और ना ही इस हादसे की पुलिस को कोई सूचना दी गई लेकिन मंगलवार को ऑडी गाड़ी को लोगो के द्वारा सीधा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ऑडी पलटने का वीडियो वायरल ग्रेटर नोएडा में रोड पर पलटी एक ऑडी गाड़ी को सीधा करने का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी तो पता चला कि सोमवार को बिसरख थाना क्षेत्र में चार मूर्ति चौराहे से थोड़ी ही दूरी पर टोयोटा की ग्लैंजा कार और ऑडी कार की टक्कर हो गई और टक्कर लगते ही ग्लैंजा कार साइड हो गई तो वहीं ऑडी कार पलट गई ,दोनों ही गाड़ियों में केवल चालक सवार थे, जिनका कोई चोट नहीं आई। कार चालक अपनी गाड़ी लेकर फरार ऑडी कार के बीच रोड पर पलटते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और उसके बाद उस कार चालक की मदद से लोगों ने ऑडी गाड़ी को सीधा किया, जिसके बाद ऑडी कार चालक अपनी गाड़ी को लेकर मौके से चला गया ,वहीं दूसरी कार का चालक भी अपनी गाड़ी को लेकर चला गया ।इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ। शिकायत पर होगी कार्रवाई वहीं, पुलिस को भी इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई ,पुलिस का कहना है की वीडियो वायरल होने के बाद इस घटना के बारे में जानकारी हुई है, अगर कोई शिकायत प्राप्त होती है तो कार्रवाई की जाएगी हालांकि हादसे में जनहानि या कोई घायल नही हुआ था। ये भी पढ़ें: निठारी कांड से बरी सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में मौत, चाय की दुकान पर फंदे पर लटका मिला शव