उत्तर प्रदेशबरेली

नाबालिग से रेप मामले में पंचायत ने सुनाया फैसला, बालिग होने पर शादी

उत्तर प्रदेश के बरेली में पंचायत ने नाबालिग से रेप मामले में समझौता करा दिया। साथ ही यह फैसला लिया गया कि अभी दोनों की रोका और टीका करा दिया जाए फिर बाद में बालिग होने पर शादी करा दी जाएगी। वहीं, पुलिस के अनुसार यह प्रेम प्रसंग का मामला है।उत्तर प्रदेश के बरेली में पंचायत ने नाबालिग से रेप मामले में समझौता करा दिया। साथ ही यह फैसला लिया गया कि अभी दोनों की रोका और टीका करा दिया जाए फिर बाद में बालिग होने पर शादी करा दी जाएगी। वहीं, पुलिस के अनुसार यह प्रेम प्रसंग का मामला है।

Reported by Vartika Singh and edited by Vartika Singh

Bareilly Crime News: यूपी के बरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप के बाद गांव में पंचायत बैठी। पंचायत दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया, साथ ही तय हुआ कि अभी रोका और टीका होगा। फिर बाद में किशोरी के बालिग होने पर आरोपी युवक से उसकी शादी करा दी जाएगी। फिलहाल ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। उधर, पुलिस ने प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला बताया है। वहीं, अधिवक्ता का कहना है कि दुष्कर्म के मामले में कानूनन समझौता नहीं किया जा सकता। फिलहाल ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। उधर, पुलिस ने प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला बताया है। वहीं, अधिवक्ता का कहना है कि दुष्कर्म के मामले में कानूनन समझौता नहीं किया जा सकता।

साल भर से किशोरी से की रेप

शीशगढ़ क्षेत्र की पीड़िता की मां ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि गांव के ही एक युवक ने बीते करीब एकसाल पहले उसकी 16 वर्षीय बेटी को डरा-धमकाकर रेप किया और फोटो बना लिए। फिर आरोपी फोटो वायरल करने की धमकी देकर करीब साल भर से किशोरी से रेप कर रहा था। इससे किशोरी डरी सहमी रहने लगी। जिसके बाद उन्होंने पूछा तो किशोरी ने सारी जानकारी अपने परिजन को दी। पीड़िता के परिजनों ने जब आरोपी के परिवार से इसकी शिकायत की तो आरोपी पक्ष ने उन्हें धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस पर उन लोगों ने थाना शीशगढ़ में शिकायत कर दी।

दोनों पक्षों पर बनाया दबाव

पुलिस में शिकायत दिए जाने के बाद गांव में ही पंचायत बुलाई गई। आरोप है कि पंचायत में दोनों पक्षों पर दबाव बनाकर मामले में समझौता करा दिया गया। इसके बाद सोमवार को आरोपी युवक और किशोरी के परिवार की मौजूदगी में गोद और टीका का कार्यक्रम कराया गया। पंचायत में यह भी तय किया गया कि किशोरी के बालिग होने के बाद उसका विवाह आरोपी युवक से करा दिया जाएगा। मामले की जानकारी सामने आने के बाद यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

समझौते में शामिल लोगों पर होगी कार्रवाई

इस मामले में अधिवक्ता उमंग रावत का कहना है कि दुष्कर्म के मामले में कानूनन समझौता नहीं किया जा सकता। उनके मुताबिक, समझौता कराने में शामिल लोगों पर भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है। ऐसे में पंचायत में शामिल करीब 12 लोग भी पुलिस जांच के बाद आरोपी बनाए जा सकते हैं। वहीं, शीशगढ़ इंस्पेक्टर वीरेंद्र पाल ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा था और गांव के लोगों ने आपसी स्तर पर फैसला करा दिया। थाने में इस संबंध में अभी कोई शिकायत या तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी में सनसनीखेज वारदात, शिक्षिका की हत्या के बाद युवक ने भी दी जान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »