भारत

जमुई में छात्रा से छेड़खानी के आरोपी का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

जमुई में छात्रा से छेड़खानी के आरोपी नंदन यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया। एक अन्य आरोपी हरेराम फरार है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Jamui Encounter News: बिहार के जमुई में छात्रा से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव को मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। पुलिस की कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, छात्रा के साथ हुई घटना के मामले में कुल सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इनमें से तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस की पकड़ से बाहर था।

मड़वा पहाड़ी में छिपे होने की मिली सूचना

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नंदन यादव जमुई के मड़वा पहाड़ी इलाके में छिपा हुआ है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके में घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि टीम ने आरोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने वहां से भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने उसे रोकने के लिए गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी। आरोपी के घायल होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

एक आरोपी अभी भी फरार

इस मामले में हरेराम नाम के एक अन्य आरोपी के फरार होने की बात सामने आई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

इसी इलाके में हुई थी घटना

पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर की शाम मड़वा पहाड़ी के आसपास छात्रा के साथ कथित छेड़खानी की घटना हुई थी। आरोप है कि कुछ लोगों ने छात्रा के साथ अभद्रता की और उसे जबरन जंगल की ओर ले जाने की कोशिश की। मामले की जांच के दौरान नंदन यादव को मुख्य आरोपी के तौर पर चिन्हित किया गया था। अब पुलिस की कार्रवाई के बाद केस की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

ये भी पढ़ें: राज्यसभा की 11 सीटों पर चुनाव का ऐलान, UP की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर 16 अक्टूबर को वोटिंग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »