नोएडा

Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम: तेज हवाओं और बूंदाबांदी से भीषण गर्मी से मिली राहत

Noida Weather Update: दिनभर की झुलसाने वाली तपिश के बाद देर रात अचानक छाए काले बादल और कड़की बिजली; मौसम सुहाना होने से लोगों ने ली राहत की सांस, लेकिन कई सेक्टरों और गांवों में बत्ती हुई गुल।

Reported by India Headlines and edited by Kashish Solanki

Noida Weather Update : दिल्ली-NCR और नोएडा में पिछले कई दिनों से चल रही  रिकॉर्ड तोड़  गर्मी से आखिरकार लोगो को राहत मिली है। देर रात मौसम अचानक पूरी तरह बदल गया, जिससे तापमान में भारी गिरावट हुई। दिनभर की तेज धूप और उमस के बाद शाम को ठंडी हवाएं चलना शुरू हुई , जिसने रात को सुहाना मौसम कर दिया था।

आसमान में कड़की बिजली, हुई बूंदाबांदी

रात होते  ही आसमान में काले घने बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। इसके साथ ही आसमान में लगातार बिजली कड़कने लगी और धूलभरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस बदलते मौसम ने नोएडा के लोगो को उमस भरी तपिश से बड़ी राहत  दिलाई है। लोग घरों की छतों और बालकनी में आकर इस खुशनुमा मौसम का लुत्फ उठा रहे थे।

सुहाने मौसम ने कई इलाकों में अंधेरा छाया

शहर के कई हिस्सों में लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज हवाओं और बिजली के चलते नोएडा के कई सेक्टरों, हाई-राइज सोसायटियों और ग्रामीण इलाकों में बिजली अचानक गुल हो गई ।  मौसम बदलते ही कई जगहों पर बचाव के तौर पर और कुछ तकनीकी खराबी के कारण बिजली सप्लाई पूरी तरह रोक दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां एक तरफ मौसम बदलने से गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी तरफ अचानक हुई बिजली कटौती से लोग परेशान नजर आए। बिजली विभाग की टीमें फॉल्ट को दुरुस्त करने और जल्द से जल्द सप्लाई बहाल करने के काम में जुट गई थी ।

ये भी पढ़े : ​Electric Bus Service: नोएडा में शुरू हुई ई-सिटी बस सेवा, 10 लाख लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »