नोएडा

​Electric Bus Service: नोएडा में शुरू हुई ई-सिटी बस सेवा, 10 लाख लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

​Electric Bus Service: जाम और प्रदूषण से मिलेगी बड़ी राहत, प्रमुख रूटों और मेट्रो स्टेशनों को आपस में जोड़ेगी यह खास बस सर्विस; बेहद किफायती किराए में सफर कर सकेंगे स्थानीय निवासी।

Reported by India Headlines and edited by Kashish Solanki

Electric Bus Service : नोएडा और ग्रेटर नोएडा के वासीओ के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर एक बेहद  बड़ी खबर आई है। शहर में आवाजाही व्यवस्था को मजबूत करने और लोगों के सफर को और आसान बनाने के लिए नई ई-सिटी बस सेवा  शुरू कर दी गई है। प्रशासन के इस बड़े फैसले से नोएडा के करीब 10 लाख स्थानीय लोगो और रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों को सीधा लाभ मिलेगा ।

मेट्रो और रिहायशी क्षेत्रों को जोड़ेंगी बसें

जानकारी के अनुसार ,  नई ई-सिटी बसों को इस तरह से प्लान किया गया है कि ये शहर के बड़े मेट्रो स्टेशनों,  सोसायटियों, कमर्शियल हब और ग्रामीण इलाकों को आपस में जोड़ेंगी।  यह  बस सेवा के शुरू होने से अब लोगों को ऑटो या निजी वाहनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, जिससे सड़कों पर लगने वाले जाम से भी काफी हद तक छुटकारा  मिलेगी।

प्रदूषण मुक्त और किफायती होगा सफर

सभी बसें पूरी तरह से अत्याधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हैं। पूरी तरह बिजली से चलने वाली इन बसों के रूट पर उतरने से शहर के वायु प्रदूषण और शोर में बड़ी कमी आएगी।  बसों का किराया बहुत कम और आम जनता की जेब की योग्यता के आधार पर  रखा गया है। AC होने के कारण भीषण गर्मी में भी लोगों को सफर के दौरान राहत मिलेगी। पदाधिकारी का कहना है कि आने वाले दिनों में यात्रियों के फीडबैक के आधार पर बसों की संख्या और उनके रूट्स में और इजाफा किया जाएगा, ताकि शहर का कोई भी कोना इस बेहतरीन सेवा से बच ना जाए।

ये भी पढ़े : नोएडा अपार्टमेंट में आग, दो लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »