उत्तर प्रदेशवाराणसी

केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर काशी में भव्य आयोजन, आज वाराणसी पहुंचेंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को वाराणसी दौरे पर रहेंगे। वह जनकल्याण कार्यक्रम में शामिल होकर लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित करेंगे और विकास प्रदर्शनी तथा विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे।

Reported by Ravi and edited by Shagun Chaurasia

Yogi Adityanath Varanasi Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनकल्याण कार्यक्रम में वह शामिल होंगे और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं प्रमाणपत्र वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण करेंगे।

कई योजनाओं को किया जायेगा प्रदर्शित

चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम में कृषि, महिला कल्याण, समाज कल्याण, कौशल विकास, पर्यटन और ग्रामीण विकास सहित कई विभागों की सहभागिता रहेगी। मुख्यमंत्री इन विभागों की ओर से संचालित योजनाओं की प्रगति और लाभार्थियों को मिल रहे लाभों की जानकारी भी लेंगे।

सरकारी योजनाओं की जानकारी

कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रमाणपत्र और स्वीकृति पत्र वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) के तहत वाराणसी के स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। जनकल्याण शिविरों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और उन्हें लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

दर्शन-पूजन करेंगे CM

CM के वाराणसी प्रवास के दौरान श्री काशी विश्वनाथ धाम और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन की भी संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी भी जाएंगे मुख्यमंत्री

दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में आयोजित विज्ञान भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में देशभर से आए वैज्ञानिक, शोधकर्ता और शिक्षाविद भाग लेंगे। मुख्यमंत्री अधिवेशन को संबोधित कर विज्ञान, शोध और नवाचार के क्षेत्र में सरकार की प्राथमिकताओं पर अपने विचार रख सकते हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

ये भी पढें: भारतीय शूटिंग के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »