Jewar Airport: करीब 50 साल बाद नॉएडा को ऐसी सुविधा मिली है, जिससे यह देश के बड़े शहरों से सीधा जुड़ गया है। जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें चालू होने के बाद नोएडा ने अपनी एक नयी पहचान बना ली है। पहले दिल्ली के सहारे करना पड़ता था सफर अब तक नोएडा आने वाले लोगों को दिल्ली या गाजियाबाद होकर आना पड़ता था। हवाई यात्रा करने वाले लोगो को भी दिल्ली या हिंडन एयरपोर्ट पर उतर कर फिर वहाँ से सड़क के रास्ते नोएडा पहुंचना पड़ता था। लेकिन अब लोग सीधे नोएडा आ सकेंगे। एयरपोर्ट बना सहारा नोएडा के पास अपना रेलवे स्टेशन नहीं है। लोगों को नई दिल्ली या गाजियाबाद स्टेशन पर उतरना पड़ता था लेकिन अब एयरपोर्ट चालू होने से लोगों को सीधे नोएडा पहुंचने का आसान रास्ता मिल गया है। इन शहरों के लिए शुरू हुई उड़ानें नोएडा के लिए एयरपोर्ट शुरू होने के बाद यहां से लखनऊ, मुंबई, बेंगलुरु और अमृतसर के लिए सीधी फ्लाइट शुरू हो गई हैं। आने वाले 15 दिनों में जम्मू, चेन्नई, कोलकाता, अहमदाबाद, पुणे, जयपुर और वाराणसी समेत 25 से ज्यादा शहरों के लिए भी उड़ानें शुरू हो जाएंगी। जल्द विदेशों से भी जुड़ेगा नोएडा एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि अगले छह महीने में यहां से विदेशों के लिए भी उड़ानें शुरू हो सकती हैं। इसके बाद नोएडा से दुबई, सिंगापुर, बैंकाक और लंदन जैसे शहरों तक सीधी हवाई सेवा मिलने की संभावना है। कारोबार को होगा फायदा एयरपोर्ट शुरू होने से यात्रियों का समय बचेगा और सफर आसान होगा। साथ ही व्यापार और रोजगार के नए मौके भी बढ़ने की उम्मीद है।अब नोएडा देश के बड़े शहरों से सीधे जुड़कर एक नई पहचान बना रहा है। ये भी पढ़े : Noida Traffic: अगले 4 दिन बंद रहेगा यह मुख्य रास्ता, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक पुलिस की नई गाइडलाइन