नोएडा

Noida Traffic: अगले 4 दिन बंद रहेगा यह मुख्य रास्ता, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक पुलिस की नई गाइडलाइन

Noida Traffic: दिल्ली जल बोर्ड की पाइपलाइन फटने से रिंग रोड पर मचा हड़कंप; नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जारी की सख्त एडवायजरी, डीएनडी से आश्रम जाने वाले रूट में बड़ा बदलाव।

Reported by India Headlines and edited by Tanvi Pandey

Noida Traffic : अगर आप अगले चार दिनों में नोएडा से दिल्ली या आश्रम की तरफ जाने की सोच रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है। दिल्ली जल बोर्ड द्वारा एक बड़ी 1200 मिमी का टूटा-फूटा पाइपलाइन की इमरजेंसी मरम्मत का काम शुरू किया गया है। इसके कारण रिंग रोड पर महारानी बाग से लेकर आश्रम तक का पूरा रास्ता अगले चार दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। नोएडा और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस रूट पर जाने वाले लोगों से दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

चालक हो जाएं सावधान

​गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी डीसीपी  अभय कुमार मिश्र ने बताया कि दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन के अनुसार  सुधार का काम सोमवार से ही शुरू हो गया था । ऐसे में नोएडा से डीएनडी (DND) फ्लाईओवर के रास्ते आश्रम की ओर जाने वाले चालक, को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस ने सलाह दी है कि जब तक मरम्मत का काम पूरा नहीं होता, तब तक वाहन चालक आश्रम चौक की तरफ जाने से पूरी तरह बचें ।

इन रास्तों का करें इस्तेमाल

जाम और तकलीफ से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कुछ वैकल्पिक रूट जारी किए हैं
​बारापुल्ला रूट: डीएनडी फ्लाईओवर से आश्रम की ओर जाने वाले वाहन अब बरापुल्ला एलिवेटेड कॉरिडोर का इस्तेमाल कर आगे निकल सकते हैं।
​आश्रम फ्लाईओवर: वाहन चालक आश्रम फ्लाईओवर का प्रयोग करके भी अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।

जरूरी नोट: अगर आपको रास्ते में किसी भी तरह की ट्रैफिक से जुड़ी परेशानी ईआती है, तो आप तुरंत नोएडा ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर मदद ले सकते हैं। घर से थोड़ा समय लेकर निकलें ताकि जाम में न फंसना पड़े।

ये भी पढ़े : UP Politics: क्या यूपी की सियासत पलटने वाला है यह ‘महाप्रोजेक्ट’? जाने 2027 में BJP का पूरा चुनावी गणित!

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »