उत्तर प्रदेशबरेली

बरेली में रिश्तों का कत्ल: बहू को बचाने पहुंचे पिता की बेटे ने चाकू मारकर ली जान

बरेली के तैयतपुर गांव में पत्नी से विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे 70 वर्षीय पिता की बेटे ने चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी फरार है, पुलिस तलाश में जुटी है।

Reported by Deepak Kumar and edited by Shagun Chaurasia

Bareilly Crime: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के तैयतपुर गांव में शुक्रवार दोपहर बेटे ने अपने ही पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, आरोपी बाबूराम शुक्रवार दोपहर मजदूरी से घर लौटा था। घर पहुंचते ही खाना बनाने को लेकर उसकी पत्नी पुष्पा देवी से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर 70 वर्षीय पिता रामदीन कोरी बीच-बचाव के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि पिता के हस्तक्षेप से बाबूराम और अधिक गुस्से में आ गया। उसने घर में रखा चाकू उठाकर अपने पिता के सीने पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से रामदीन कोरी की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

पिता का पाप बेटे ने बतया

घटना की प्रत्यक्षदर्शी आरोपी की 16 वर्षीय बेटी हिमांशी ने बताया कि उसके पिता शराब के नशे में घर आए थे और मां के साथ मारपीट कर रहे थे। दादा ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की, तभी पिता ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस ने दी जानकारी

सूचना मिलते ही सीओ हाईवे देवेश सिंह, बिथरी चैनपुर थाना पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी बाबूराम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में बरेली में किसानों का हल्लाबोल, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »