उत्तर प्रदेशनोएडा

जेल में अचानक बिगड़ी तबीयत, कैदी की मौत से उठे सवाल

ग्रेटर नोएडा की लुक्सर जिला जेल में विचाराधीन कैदी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Noida News: ग्रेटर नोएडा के लुक्सर स्थित जिला कारागार में बंद एक विचाराधीन कैदी की सोमवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद जेल प्रशासन ने तत्काल पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान विनय समानिया (38) निवासी करावल नगर, नई दिल्ली के रूप में हुई है। वह 5 जुलाई 2026 से जिला कारागार में निरुद्ध था। सोमवार सुबह उसकी तबीयत अचानक खराब होने पर जेल प्रशासन ने बिना देर किए उसे जिम्स अस्पताल पहुंचाया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों की कोशिश नाकाम

कोतवाली ईकोटेक-1 प्रभारी अरविंद वर्मा ने बताया कि डॉक्टरों ने कैदी को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस जांच तेज

घटना की सूचना मृतक के परिजनों और संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य आवश्यक जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 80 लाख की अवैध नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »