उत्तर प्रदेश

गुरु पूर्णिमा पर सुरक्षा अलर्ट, DM-SP ने मेहंदी घाट का किया निरीक्षण

कन्नौज में गुरु पूर्णिमा स्नान पर्व से पहले डीएम और एसपी ने मेहंदी घाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं और गोताखोरों की तैनाती के निर्देश दिए।

Reported by Pankaj Kumar and edited by Shagun Chaurasia

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में गुरु पूर्णिमा स्नान पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मंगलवार को मेहंदी घाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

व्यवस्थाओं की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान भीड़ प्रबंधन, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा इंतजाम, पार्किंग, सीसीटीवी निगरानी तथा साफ-सफाई की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त बैरिकेडिंग, नावों की उपलब्धता और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

गोताखोर रहेंगे तैनात

इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फ्लड टीम और स्थानीय गोताखोरों को अलर्ट मोड में रखने के निर्देश भी दिए गए, ताकि स्नान पर्व के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से तुरंत निपटा जा सके। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: नोएडा में बारिश बनी मुसीबत! सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास गिरा डिवाइडर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »