भारत

हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, दिल्ली की महिलाओं को मिलेगा ‘लक्ष्मी योजना’ का लाभ

दिल्ली सरकार ने ‘लक्ष्मी योजना’ को मंजूरी दी। पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता मिलेगी। 1 अगस्त से पोर्टल शुरू होगा और रक्षाबंधन पर पहली किस्त जारी होगी।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Delhi Government: दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ‘लक्ष्मी योजना’ को कैबिनेट की मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।

रक्षाबंधन पर पहली किस्त

कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार ने चुनाव के दौरान महिलाओं से जो वादा किया था, उसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 1 अगस्त से योजना का पोर्टल शुरू होगा, जबकि रक्षाबंधन के अवसर पर पात्र महिलाओं के खातों में पहली किस्त भेजने की तैयारी है। सरकार के अनुसार, इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उनकी वित्तीय स्थिति को मजबूत करना है। लाभार्थियों को राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT)के माध्यम से सीधे बैंक खाते में मिलेगी, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी और आसान रहेगी।

किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?

योजना का लाभ केवल उन महिलाओं को मिलेगा जो दिल्ली की स्थायी निवासी हैं। आवेदक के पास आधार कार्ड होना जरूरी होगा और बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए। इसके अलावा परिवार की आय सरकार द्वारा तय सीमा के भीतर होनी चाहिए। आवेदन के दौरान महिलाओं को एक स्व-घोषणा पत्र भी देना होगा, जिसमें कम से कम 10 वर्ष से दिल्ली में निवास करने और कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होने की जानकारी देनी होगी।

सरकार का कहना है कि योजना का लाभ केवल पात्र महिलाओं को ही मिलेगा और आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। इससे अधिक से अधिक महिलाओं तक योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें: नोएडा में बारिश बनी मुसीबत! सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास गिरा डिवाइडर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »