Spider Man: Brand New Day: बॉक्स ऑफिस पर टॉम हॉलैंड और जेंडाया की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का जलवा लगातार कायम है। रिलीज के 12वें दिन कमाई में बड़ी गिरावट के बावजूद फिल्म ने भारत में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 12वें दिन करीब 7.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर लगभग 505.93 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, एक दिन पहले की तुलना में फिल्म की कमाई में करीब 78 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। अंग्रेजी और हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई 12वें दिन फिल्म के अंग्रेजी वर्जन ने करीब 4 करोड़ रुपये, जबकि हिंदी वर्जन ने लगभग 3 करोड़ रुपये कमाए। तमिल से करीब 40 लाख और तेलुगु से लगभग 20 लाख रुपये की कमाई हुई। फिल्म का नेट कलेक्शन करीब 423 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ‘अवतार 2’ का टूटा रिकॉर्ड फिल्म ने भारत में कमाई के मामले में ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ को पीछे छोड़ दिया है। ‘अवतार 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 477.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ इस आंकड़े को पार कर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों में शीर्ष पर पहुंच गई है। भारत में फिल्म की रिलीज 30 जुलाई 2026 को हुई थी, जो वैश्विक रिलीज से एक दिन पहले थी। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ 600 करोड़ के क्लब तक पहुंच पाएगी? फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर इसकी नजर एक और बड़े रिकॉर्ड पर होगी। ये भी पढ़ें: सिर्फ 7 दिनों में 10 हजार करोड़! ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा नया इतिहास