मनोरंजन

‘मिर्जापुर द मूवी’ पर आया पहला रिएक्शन, किसी ने बताया भौकाल, तो किसी ने कहा उम्मीद से बेहतर

‘मिर्जापुर द मूवी’ को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई। किसी ने इसे ‘भौकाल’ बताया, तो किसी ने कहानी और पहले हाफ को धीमा कहा। #Mirzapur #MirzapurTheMovie

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Mirzapur the Movie: लंबे इंतजार के बाद पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु स्टारर ‘मिर्जापुर द मूवी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के साथ ही फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा करनी शुरू कर दी हैं। शुरुआती रिव्यू में जहां कई दर्शकों ने फिल्म के अभिनय, एक्शन और डायलॉग्स की तारीफ की है, वहीं कुछ यूजर्स को इसकी कहानी खास पसंद नहीं आई।

इंटरवल तक खूब मिला मनोरंजन

एक यूजर ने फिल्म के पहले हिस्से को बेहद मनोरंजक बताते हुए किरदारों, सीन्स और डायलॉग्स की तारीफ की। उनके मुताबिक, इंटरवल तक फिल्म में भरपूर मसाला देखने को मिलता है और निर्देशक गुरमीत सिंह ने कहानी को अच्छे तरीके से संभाला है। वहीं, एक अन्य दर्शक ने फिल्म को उम्मीद से बेहतर बताते हुए इसे हिट करार दिया। सोशल मीडिया पर उनकी प्रतिक्रिया से साफ है कि फिल्म ने शुरुआत में दर्शकों के बीच अच्छा प्रभाव छोड़ा है।

कहानी को लेकर मिली-जुली राय

कुछ दर्शकों ने फिल्म के पहले हाफ को ठीक-ठाक बताया। उनका कहना है कि कहानी में अलग-अलग किरदारों को पर्याप्त जगह दी गई है, जिससे उनके व्यक्तित्व और बैकग्राउंड को समझने का मौका मिलता है। हालांकि, कुछ लोगों को यही हिस्सा थोड़ा धीमा भी महसूस हुआ। एक दर्शक ने इंटरवल के बाद फिल्म को एक शब्द में ‘भौकाल’ बताया। उनके मुताबिक, फिल्म अब तक ‘मिर्जापुर’ यूनिवर्स से जुड़ी उम्मीदों पर खरी उतरती दिखाई दे रही है और दूसरे हाफ को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

कुछ दर्शक हुए निराश

हर प्रतिक्रिया फिल्म के पक्ष में नहीं रही। एक यूजर ने फिल्म को पसंद नहीं किया और इसे देखने का फैसला खराब बताया। यानी शुरुआती सोशल मीडिया रिएक्शन पूरी तरह एकतरफा नहीं हैं।

स्टारकास्ट ने बढ़ाई उम्मीदें

फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, श्वेता त्रिपाठी, राजेश तैलंग और श्रिया पिलगांवकर समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिलहाल शुरुआती प्रतिक्रियाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन फिल्म को लेकर असली तस्वीर दर्शकों की संख्या और बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन से ही साफ होगी।

ये भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर: द मूवी की रिलीज से पहले बढ़ा क्रेज! स्टारकास्ट से बजट तक, जानिए फिल्म से जुड़ी हर बड़ी डिटेल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »