daily news

आज की बड़ी खबरें- 18 June 2026

Reported by Tanvi Pandey and edited by Tanvi Pandey

1- 20 जून को जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन


कॉकरोच जनता पार्टी 20 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी में है। संगठन ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली पुलिस से अनुमति मांगी है।प्रदर्शन से जुड़ी सभी चीजें हुई पूरी पार्टी का दावा है कि उसने प्रदर्शन से जुड़ी सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। इसमें प्रतिभागियों की अनुमानित संख्या, सुरक्षा व्यवस्था और लॉजिस्टिक्स की विस्तृत जानकारी पुलिस को सौंप दी गई है। संगठन के मुताबिक, उन्हें भरोसा है कि प्रशासन से जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी। CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके पहले ही यह संकेत दे चुके हैं कि अगर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तो जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। पार्टी का कहना है कि यह आंदोलन शिक्षा व्यवस्था और भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ है।



2- 200 करोड़ रुपये से ज्यादा GST का खेल?


नोएडा प्राधिकरण में 13 वाणिज्यिक प्लॉटों की रजिस्ट्री जांच के घेरे में, कॉमर्शियल भूखंडों को दूसरी श्रेणी में दिखाकर 18 फीसदी जीएसटी नहीं वसूले जाने का आरोप। ब्रोशर में जीएसटी का था स्पष्ट उल्लेख जानकारी के अनुसार, प्राधिकरण की योजना में इन प्लॉटों को साफ तौर पर कॉमर्शियल बताया गया था। योजना के ब्रोशर में यह भी लिखा था कि आवंटियों को निर्धारित जीएसटी का भुगतान करना होगा। इसके बाद ई-नीलामी के जरिए प्लॉटों का आवंटन किया गया। पूरी प्रक्रिया सामान्य तरीके से आगे बढ़ी, लेकिन बाद में रजिस्ट्री के दस्तावेजों ने अधिकारियों का ध्यान खींचा। रजिस्ट्री में बदली गई श्रेणी बताया जा रहा है कि रजिस्ट्री के समय इन प्लॉटों को वित्तीय सेवाओं के उपयोग से जुड़ी श्रेणी में दर्ज किया गया। इसी आधार पर जीएसटी नहीं ली गई। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह बदलाव किस स्तर पर और किन परिस्थितियों में किया गया। सीजीएसटी की टीम ने खंगाले रिकॉर्ड



3- राम मंदिर केस में SIT की बड़ी पड़ताल


राम मंदिर दान विवाद में SIT ने ट्रस्ट पदाधिकारियों समेत 40 कर्मचारियों से पूछताछ की। तीन शिकायतों के बावजूद अब तक FIR दर्ज नहीं हुई, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ट्रस्ट के बड़े पदाधिकारी रडार पर सूत्रों के अनुसार, एसआईटी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और मंदिर प्रशासन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों से विस्तृत पूछताछ की है। जांचकर्ताओं ने दान संग्रहण की पूरी प्रक्रिया, उसकी निगरानी व्यवस्था और प्रशासनिक नियंत्रण से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि जांच दल यह समझने की कोशिश कर रहा है कि दान राशि मंदिर में आने के बाद किस तरह दर्ज की जाती है, उसकी गिनती कैसे होती है और आखिर बैंक तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया कितनी पारदर्शी है। अधिकारियों ने संबंधित रिकॉर्ड और दस्तावेजों की भी बारीकी से समीक्षा की। CCTV फुटेज और रिकॉर्ड खंगाल रही SIT



4- जेवर एयरपोर्ट से उड़ी पहली कार्गो फ्लाइट

Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली घरेलू कार्गो उड़ान का सफल संचालन शुरू हुआ. वाटर कैनन की सलामी के साथ चेन्नई से आए बोइंग विमान का स्वागत किया गया 20 टन माल के साथ पहली कार्गो डिलीवरी ‘एयर इंडिया सेट्स’ ने एयरपोर्ट पर देश के पहले संयुक्त मल्टी-मॉडल कार्गो हब से माल ढुलाई शुरू की। चेन्नई से पहली उड़ान में लगभग 20 टन मिश्रित कार्गो (खाने-पीने का सामान, कार के उपकरण और मोबाइल फोन) नोएडा पहुंचा। वहीं, पठानकोट की ताजी लीची को जेवर एयरपोर्ट से चेन्नई भेजा गया, और मारुति के स्पेयर पार्ट्स भी बेंगलुरु से यहाँ पहुंचे। इन कार्गो उड़ानों को जुलाई से लगातार रूप से चलाया जाएगा। किसानों-व्यापारियों को फायदा, दिल्ली को राहत यह सेवा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और पश्चिमी यूपी के व्यापारी , उद्योगों और किसानों के लिए एक आशीर्वाद है। अब फल-सब्जियां, डेयरी उत्पाद, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और ई-कॉमर्स सामान बहुत कम समय और पैसे में देश-विदेश के बाजारों तक पहुंचाया  जा सकता है



5- 3 घंटे में दिल्ली से ऋषिकेश!


दिल्ली से ऋषिकेश का सफर अब सिर्फ 3 घंटे में पूरा हो सकेगा। नमो भारत ट्रेन को ऋषिकेश तक विस्तार देने पर सहमति बन गई है, जल्द डीपीआर सर्वे शुरू होगा। Namo Bharat Train: दिल्ली से ऋषिकेश का सफर आने वाले समय में पहले से कहीं ज्यादा तेज, आसान और आरामदायक हो सकता है। नमो भारत सेमी हाई-स्पीड ट्रेन परियोजना को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार, उत्तराखंड सरकार और नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) के बीच सहमति बनने के बाद अब इस आधुनिक रेल सेवा को ऋषिकेश तक विस्तार देने की तैयारी शुरू हो गई है। अगर यह परियोजना तय योजना के अनुसार आगे बढ़ती है, तो दिल्ली-एनसीआर से ऋषिकेश तक पहुंचने में यात्रियों को केवल तीन घंटे का समय लगेगा। इससे न सिर्फ उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को फायदा होगा, बल्कि रोजाना यात्रा करने वाले लोगों के लिए भी यह एक बड़ी सुविधा साबित हो सकती है। दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर से आगे बढ़ेगी नमो भारत वर्तमान में नमो भारत ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक संचालित हो रही है। यह कॉरिडोर लगभग 82 किलोमीटर लंबा है और यात्रियों को तेज तथा आधुनिक परिवहन सुविधा प्रदान कर रहा है।



6- रिश्वत के आरोप में हटाई गई महिला


मेडिकल सर्टिफिकेट के बदले पैसे मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद हुई थी कार्रवाई। अब बिना जांच दोबारा नौकरी मिलने पर सवाल उठ रहे हैं। District Hospital: नोएडा के जिला अस्पताल में एक महिला कर्मी को दोबारा नौकरी दिए जाने का मामला चर्चा में है। महिला पर पहले रिश्वत लेने का आरोप लगा था और कार्रवाई के बाद उसे नौकरी से हटा दिया गया था। इसके बावजूद हाल में उसकी फिर से ज्वाइनिंग करा ली गई। पुराने मामले से जुड़ा है विवाद अगस्त 2025 में मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के बदले तीन हजार रुपये मांगने का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद जांच बैठी और कार्रवाई हुई। जांच के बाद महिला कर्मी को नौकरी से बाहर कर दिया गया था। ज्वाइनिंग पर उठे सवाल कुछ दिन पहले महिला कर्मी को फिर से अस्पताल में काम पर रख लिया गया। यह जानकारी सामने आते ही सवाल उठने लगे कि जिस मामले में पहले कार्रवाई हो चुकी थी, उसमें बिना जांच पूरी किए दोबारा नियुक्ति कैसे दे दी गई।



7- 100 करोड़ के प्लॉटों पर 18% GST की छूट


Authority Scam News : नोएडा विकास प्राधिकरण में एक बहुत बड़ा खेल सामने आया है। 100 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत वाले बड़े कमर्शियल प्लॉटों पर बिल्डरों को जीएसटी भुगतान से बचाने के लिए 2022 से 2025 के बीच आवंटित 13 कमर्शियल प्लॉटों की रजिस्ट्री में हेरफेर की गई, जिससे सरकार को 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई हुई है। । CGST विभाग ने मामले की जांच पूरी करने के बाद दो बिल्डरों को भारी जुर्माने के साथ नोटिस भेजा है और नोएडा अथॉरिटी से भी प्रतिक्रिया मांगी है। ‘गिफ्ट सिटी’ नियम से छिपाया गया टैक्स इन कमर्शियल प्लॉटों की ई-नीलामी के अंतराल ब्रोशर में स्पष्ट रूप से जिक्र किया गया था कि इन पर 18% जीएसटी लगेगी। लेकिन नोएडा अथॉरिटी के कमर्शियल प्लॉट कार्यालय ने रजिस्ट्री के दौरान अधिकारियों की सहायता से इन प्लॉटों को ‘आर्थिक सेवाओं के उपयोग’ के रूप में दिखाया। वास्तव में, अहमदाबाद को ‘गिफ्ट सिटी’ घोषित करने वाली सरकारी अधिसूचना में वित्तीय सेवाओं से जुड़े प्लॉटों को जीएसटी से छूट दी गई है। जबकि इसके लिए कोई आधिकारिक अनुमोदन भी नहीं था, इस नियम का गलत फायदा उठाकर बिल्डरों को टैक्स बचाया गया। 12 दिन चली CGST रेड, बिल्डरों की अजीब दलील



8- ट्रंप-पेजेशकियन समझौते ने पश्चिम एशिया में शांति की जगाई उम्मीद


अमेरिका और ईरान के बीच 14 सूत्रीय समझौते पर हस्ताक्षर होने का दावा किया गया है। इससे पश्चिम एशिया में तनाव कम होने, होर्मुज जलडमरूमध्य खुलने और वैश्विक बाजार को राहत मिलने की उम्मीद है। Donald Trump Iran Deal: पश्चिम एशिया में कई महीनों से जारी तनाव के बीच एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया है, जिसने अंतरराष्ट्रीय राजनीति और वैश्विक बाजारों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चले आ रहे टकराव को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व द्वारा एक बहु-बिंदु समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने की खबर ने क्षेत्र में शांति की नई उम्मीद पैदा कर दी है। क्या है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, फ्रांस में आयोजित एक उच्चस्तरीय अंतरराष्ट्रीय बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समझौते से जुड़े दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। वहीं ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने तेहरान से डिजिटल माध्यम के जरिए इस प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद रहे।



9- 10 महीने के बच्चे ने निगली बैटरी


खिलौने की छोटी बटन बैटरी निगलने के बाद 10 महीने के बच्चे की हालत बिगड़ गई, सांस लेने में दिक्कत आई, डॉक्टरों ने समय रहते जटिल ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। Medical emergency: नोएडा में 10 महीने के बच्चे युवराज के साथ अचानक गंभीर हादसा हो गया। वह घर में खेल रहा था, तभी उसने पास रखी एक खिलौने की छोटी बटन बैटरी निगल ली। शुरुआत में परिवार को इस बात का अंदाजा नहीं हुआ। कुछ देर बाद बच्चा परेशान होने लगा और उसकी तबीयत में बदलाव दिखने लगा, जिससे घर के लोग परेशान हो गए। खांसी और सांस लेने में दिक्कत थोड़ी ही देर में बच्चे की हालत और खराब होने लगी। उसे लगातार खांसी आने लगी और दूध पीते समय सांस रुकने लगी। यह देखकर परिवार तुरंत उसे नोएडा सेक्टर-110 स्थित यथार्थ अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे की हालत को गंभीर मानते हुए बिना देर किए जांच शुरू कर दी, क्योंकि सांस और निगलने दोनों में दिक्कत साफ दिखाई दे रही थी। जांच में पता चला भोजन नली में फंसी बैटरी



10- जालौन में यात्रियों से भरी बस पलटी


जालौन में उरई से नदीगांव जा रही यात्रियों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 लोग घायल हुए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, पुलिस जांच में जुटी है। Jalaun Accident: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। उरई से नदीगांव की ओर जा रही यात्रियों से भरी एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार गूंज उठी। दुर्घटना में करीब 12 यात्री घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस पर नियंत्रण बिगड़ा जानकारी के अनुसार, बस उरई से यात्रियों को लेकर नदीगांव जा रही थी। जब वाहन नदीगांव थाना क्षेत्र के कनहरी और कनासी गांव के बीच पहुंचा, तभी चालक का बस पर नियंत्रण बिगड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस तेज गति से चल रही थी और अचानक संतुलन खोने के बाद सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »