नोएडा में 28 जून से पोलियो अभियान Anganwadi workers protest: गाजियाबाद में पोलियो वायरस मिलने के बाद जिले में 28 जून से विशेष पोलियो अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन इससे पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी कुछ मांगों को लेकर प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। अहम भूमिका का किया जिक्र महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला मंत्री कुंता मावी ने कहा कि पोलियो उन्मूलन अभियान को सफल बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लंबे समय तक मेहनत की है। उनका कहना है कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही देश वर्ष 2011 में पोलियो मुक्त बना था। पढ़ना जारी रखने के लिए सोना-चांदी ने फिर बदला रंग! Gold Silver Rates Today: सोना और चांदी के बाजार में एक बार फिर जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। लगातार दो कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद गुरुवार सुबह की शुरुआत भी कमजोर रही, लेकिन कुछ ही समय में दोनों कीमती धातुओं ने जोरदार वापसी कर ली। घरेलू कमोडिटी बाजार में शुरुआती दबाव के बावजूद खरीदारी बढ़ने से सोना 1.42 लाख रुपये के करीब पहुंच गया, जबकि चांदी भी तेजी के साथ कारोबार करती नजर आई। शुरुआती गिरावट के बाद संभला सोना पढ़ना जारी रखने के लिए SP का GIMS कर्मचारियों के समर्थन में प्रदर्शन GIMS Protest: जिम्स अस्पताल में कर्मचारियों के धरने को देर रात पुलिस द्वारा हटाए जाने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उनके समर्थन में सामने आए। कार्यकर्ता कर्मचारियों के पक्ष में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपनी नाराजगी जताई।डीएम से न मिलने पर नाराजगी सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिलाधिकारी उनसे मिले बिना ही वहां से निकल गए। इसके बाद नाराज कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और जाम लगा दिया। जाम की वजह से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने हटाने की कोशिश की पढ़ना जारी रखने के लिए गोल्डन आई मॉल के 9वीं मंजिल में लगी आग Greater Noida Fire Incident :शहर में तगड़ी गर्मी के बीच आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हाईराइज सोसाइटियों, दुकानों और मॉल से आ रही आग की रिपोर्ट्स के बीच, आज ग्रेटर नोएडा के प्रसिद्ध ‘गोल्डन आई मॉल’ के कमर्शियल टॉवर में अचानक भयंकर आग लग गईं आग ने खूंखार रूप ले लिया और ऊँची इमारत की 9वीं मंजिल से काले धुएं का बड़ा गुब्बार उठने लगा, जिससे पूरे परिसर औरआस-पास के क्षेत्र में भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत स्थलपर पहुंच गईं। पढ़ना जारी रखने के लिए किसानों को बड़ी राहत, यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर फ्री Toll-free travel :यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण और एक्सप्रेसवे प्रबंधन ने स्थानीय किसानों को एक बड़ी सौगात देते हुए उनके लिए टोल-मुक्त यात्रा की सुविधा आधिकारिक रूप से आरंभ कर दी है। किसानों की लंबे समय से चल रही टोल टैक्स में छूट की मांग को मानते हुए प्रबंधन ने 165 किलोमीटर लंबे पूरे यमुना एक्सप्रेसवे पर योग्य किसानों का यात्रा पूरी तरह निःशुल्क कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को जेवर टोल प्लाजा पर जमीन हस्तांतरण से जुड़े वैध दस्तावेज लेकर आए 200 से अधिक किसानों को विशेष रूप से तैयार किए गए नए मुफ्त FASTag प्रदान किए गए, जिनकी मदद से वे अब बिना किसी शुल्क के एक्सप्रेसवे पर यात्रा कर सकेंगे। पढ़ना जारी रखने के लिए