daily news

Top 10 NEWS 11 July 2026

Reported by Pushkar Shahi and edited by Pushkar Shahi

1- 15 दिन पहले जेल से छूटे आरोपी ने किया एक और खून

Etawah Murder: उत्तर प्रदेश में इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम हिरणपुर में जमीन के पुराने विवाद ने एक महिला की जान ले ली। शुक्रवार दोपहर खेत पर हुए कथित हमले के बाद गंभीर रूप से घायल 41 वर्षीय रानी देवी की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


2- SIR ड्यूटी करने वालों की बल्ले-बल्ले!

UP BLO News: उत्तर प्रदेश में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) कार्य में जुटे कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य के सभी बीएलओ (Booth Level Officer) और बीएलओ सुपरवाइजर्स को अब ₹6,000 का एकमुश्त मानदेय दिया जाएगा। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने आधिकारिक आदेश जारी कर सभी जिलों में इसका पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


3- मानसून को लेकर लखनऊ DM का बड़ा फैसला

Lucknow Administration: राजधानी में मानसून के दौरान लोगों को जलभराव, ट्रैफिक जाम और सड़क हादसों से राहत दिलाने के लिए जिलाधिकारी विशाख जी ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। डीएम ने आदेश जारी कर 8 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक शहर में रोड कटिंग (सड़क खुदाई) की सभी सामान्य अनुमतियां स्थगित कर दी हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।


4- आठ वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Etawah Police Action: उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में थाना ऊसराहार क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने के आरोपित युवक को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से आरोपित युवक घायल हुआ है जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गिरफ्तार युवक के पास से एक तमंचा, एक जिंदा, एक खोखा कारतूस और घटना से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद हुए है।


5- कांवड़ यात्रा से पहले हाई अलर्ट

Bareilly News: आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित उत्तराखंड सीमा पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, तय रूट, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।


6- ऑनलाइन गेम का लालच देकर खाते में लाखों की ठगी!

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में ऑनलाइन गेम के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर साइबर ठगी करने वाले दो शातिर आरोपियों को बरेली पुलिस ने ऑपरेशन ‘साई व्रज’ के तहत गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की कार्रवाई से साइबर अपराधियों में हड़कंप मच गया है। ऑनलाइन जालसाजी गिरोह पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ऑनलाइन गेम और आकर्षक ऑफर का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे।


7- बारिश, बिजली का खम्बा और खुला नाला…

Noida Drain Accident: नोएडा में लगातार हुई बारिश के बीच एक बार फिर लापरवाही जानलेवा साबित हुई। सेक्टर-58 में फैक्ट्री जा रहे 28 वर्षीय युवक की नाले में गिरने से मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने नोएडा प्राधिकरण और बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है। घटना ने शहर में बरसात के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।


8- बिहार से नोएडा आएंगी 1300 EVM

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों ने अब रफ्तार पकड़ ली है। गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने चुनावी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जिले में निष्पक्ष और सुचारु मतदान सुनिश्चित करने के लिए बिहार से 1300 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) मंगाई जा रही हैं। इन मशीनों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लाया जाएगा और इन्हें लेकर आने वाले सभी वाहनों में GPS ट्रैकिंग सिस्टम लगाया जाएगा, ताकि पूरी प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी जा सके।


9- जेल में कैदियों ने किया कमाल!

Noida Jail News: गौतमबुद्ध नगर के लुक्सर स्थित जिला कारागार से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो जेल की पारंपरिक छवि से बिल्कुल अलग है। यहां सजा काट रहे बंदी अब केवल समय नहीं बिता रहे, बल्कि खेती के जरिए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। जेल परिसर में उगाई जा रही ताजा सब्जियां न सिर्फ कैदियों के भोजन का हिस्सा बन रही हैं, बल्कि उत्तर प्रदेश की कई अन्य जेलों तक भी पहुंच रही हैं।


10- धान की रोपाई के दौरान करंट से किसान की मौत

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत नगला खगी गांव में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे धान की रोपाई के दौरान खेत में करंट फैल जाने से 32 वर्षीय किसान की मौके के पर मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »