उत्तर प्रदेशबरेली

कांवड़ यात्रा से पहले हाई अलर्ट, UP-उत्तराखंड पुलिस की अहम बैठक

बरेली-उत्तराखंड सीमा पर कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर दोनों राज्यों की पुलिस ने संयुक्त बैठक की। डीजे की अधिकतम ऊंचाई 12 फुट तय हुई और सुरक्षा, रूट व भंडारा स्थलों का निरीक्षण किया।

Reported by Deepak Kumar and edited by Shagun Chaurasia

Bareilly News: आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित उत्तराखंड सीमा पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, तय रूट, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

सुरक्षा रणनीति तैयार

बैठक के दौरान दोनों राज्यों के अधिकारियों ने इस बात पर सहमति जताई कि कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले डीजे की ऊंचाई 12 फुट से अधिक नहीं होगी। इसके अलावा यात्रा के निर्धारित मार्ग का सख्ती से पालन कराने, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए समन्वित रणनीति तैयार की गई।

श्रद्धालुओं की सुविधा

इस संयुक्त बैठक में बरेली के सीओ अरुण कुमार और उत्तराखंड के सीओ उपेंद्र धौनी सहित दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा प्रबंधन को और मजबूत बनाने के लिए सीमा क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। बैठक के बाद पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर लगाए जाने वाले भंडारा स्थलों का भी जायजा लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, यातायात व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान दोनों राज्यों की पुलिस आपसी समन्वय के साथ लगातार निगरानी रखेगी, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न होने पाए।

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन गेम का लालच देकर खाते में लाखों की ठगी! ऑपरेशन ‘साई व्रज’ में पुलिस के हत्थे चढ़े दो साइबर शातिर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »