R. Madhavan Padma Shri : भारतीय सिनेमा के प्रिय अभिनेता आर माधवन को फिल्म इंडस्ट्री में उनके उत्तम योगदान के लिए देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'पद्म श्री' दिया गया है। नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक शानदार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान दिया । इस विशेष मौके पर माधवन की पत्नी सरिता और बेटे वेदांत भी मौजूद थे, जो लगातार तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाते रहे। माधवन का भावुक पोस्ट सम्मान मिलने के बाद माधवन ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट किया । उन्होंने भारत सरकार और महाराष्ट्र सरकार का आभार जताते हुए कहा, मैं इस सम्मान को पाकर पूरी तरह आभारी महसूस कर रहा हूं। यह पुरस्कार मेरा नहीं, बल्कि उन सभी फैंस का है जिन्होंने मेरी फिल्मों को प्यार दिया, मेरी कमियों को माफ किया और हर कदम पर मेरा साथ दिया । ₹40 लाख की घड़ी बनी चर्चा इस ख़ास अवसर पर माधवन के लुक ने सोशल मीडिया पर काफी ध्यान खींचा। उन्होंने बेहद स्टाइलिश नेवी-ब्लू रंग का पारंपरिक कुर्ता पहना था, लेकिन सभी की नजरें उनकी कलाई पर बंधी एक अनोखी घड़ी पर थी । माधवन ने इस ऐतिहासिक दिन पर भारत की सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करते हुए 'टाइटन' कंपनी की 'नेबुला जलसा' लिमिटेड-एडिशन घड़ी पहनाी थी। 18-कैरेट रोज गोल्ड से बनी इस घड़ी के मार्बल डायल पर जयपुर के प्रसिद्ध 'हवा महल' की बेहद सुंदर पेंटिंग बनाई गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस खास घड़ी की कीमत लगभग ₹40 लाख है और पूरी दुनिया में इसके सिर्फ 10 पीस ही बनाए किए गए हैं। ये भी पढ़े : अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी की रस्में शुरू, ‘माता की चौकी’ से हुई शुरुआत