Abhijeet Dipke News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बड़ा ऐलान किया है। CJP के संयोजक अभिजीत दीपके ने कहा है कि अगर ज्ञानेश कुमार 26 सितंबर तक इस्तीफा नहीं देते हैं, तो संगठन 2 अक्टूबर से देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू करेगा। आंदोलन की शुरुआत मुंबई से करने और बाद में इसे देश के अलग-अलग शहरों तक ले जाने की बात कही गई है। 48 घंटे का दिया था अल्टीमेटम यह घोषणा CJP की ओर से दिए गए 48 घंटे के अल्टीमेटम के बाद हुई है। 24 सितंबर को अभिजीत दीपके और उनके सहयोगियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी मांगें रखी थीं। इनमें ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के साथ उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी शामिल है। CJP ने SIR प्रक्रिया पर रोक लगाने और जनवरी 2025 की मतदाता सूची बहाल करने की मांग रखी है। संगठन ने 2023 के चुनाव संबंधी कानून में बदलाव और चुनाव आयोग में सुधार की भी मांग की है। https://twitter.com/abhijeet_dipke/status/2103362277932179471 SIR को लेकर विवाद के बीच ऐलान यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग के भीतर मतभेद की रिपोर्ट चर्चा में है। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में आयोग के कुछ फैसलों और प्रक्रियाओं पर कम से कम 14 बार औपचारिक आपत्तियां दर्ज कीं। इनमें मतदाता नाम जोड़ने-हटाने, फॉर्म-6 में बदलाव और मतदाता डेटाबेस तक पहुंच से जुड़े मुद्दे शामिल बताए गए हैं। चुनाव आयोग ने क्या कहा? रिपोर्ट सामने आने के बाद चुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों ने आंतरिक मतभेद की व्याख्या को खारिज करते हुए कहा कि आयोग के फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं। इस बीच विपक्षी दलों ने भी SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए हैं। ऐसे माहौल में CJP का 2 अक्टूबर से प्रस्तावित प्रदर्शन इस विवाद को आगे किस दिशा में ले जाता है, इस पर अब नजर रहेगी। ये भी पढ़ें: ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे की मोहलत, अभिजीत दीपके ने दी आंदोलन की चेतावनी