भारत

रसोई पर बढ़ा बोझ, फिर महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर, जानें आपके शहर का नया रेट

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में कीमत 942 रुपये पहुंच गई, जबकि पटना में यह 1031.50 रुपये के पार चली गई है।

Reported by India Headlines and edited by Shagun Chaurasia

LPG Cylinder Price || LPG Cylinder New Price || Noida Price || Iran US War: देशभर में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे आम लोगों की रसोई का बजट प्रभावित होने वाला है। तेल कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 29 रुपये की वृद्धि की है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

क्या है अब नए दाम

राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर अब 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये का हो गया है। वहीं पटना में इसकी कीमत 1031.50 रुपये तक पहुंच गई है, जिससे यह देश के महंगे शहरों में शामिल हो गया है। लखनऊ में सिलेंडर 979.50 रुपये, जयपुर में 945.50 रुपये, चंडीगढ़ में 951.50 रुपये, गुरुग्राम में 950.50 रुपये और मुंबई में 941.50 रुपये में उपलब्ध होगा।

महंगाई का नए झटके

यह तीन महीनों में दूसरी बार है जब घरेलू LPG के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले मार्च में भी कीमतों में बड़ा इजाफा किया गया था। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा संकट और कच्चे तेल-गैस की बढ़ती कीमतें इसके प्रमुख कारण हैं। पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है।

लाखों परिवारों की बढ़ी चिंता

गैस कंपनियों का कहना है कि मौजूदा कीमतों के बावजूद उन्हें घरेलू LPG पर आर्थिक दबाव झेलना पड़ रहा है। ऐसे में आने वाले समय में कीमतों में और बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। महंगाई के इस नए झटके ने लाखों परिवारों की चिंता बढ़ा दी है, खासकर उन घरों की जहां रसोई का खर्च पहले से ही लगातार बढ़ती कीमतों के कारण दबाव में है।

ये भी पढ़ें: घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े, नई कीमतें लागू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »