भारत

DU प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल मर्डर केस: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

प्रॉपर्टी विवाद में की गई थी दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर की बेरहम हत्या; सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और मोबाइल लोकेशन की मदद से दबोचे गए दोनों आरोपी।

Reported by Kashish Solanki and edited by Shagun Chaurasia

Delhi || Assistant Professor Murder || Brutal Murder Case : दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के शिवाजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. देबोस्मिता पॉल की हत्या के मामले को दिल्ली पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी जोड़े को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी मृतका के जान पहचान वाले बताए जा रहे हैं। शुरुआती जांच से यह बात सामने आई है कि इस खतरनाक हत्या का कारण संपत्ति के विवाद हो सकता है।

​​क्या था पूरा मामला और हत्या की वजह?

42 साल की देबोस्मिता पॉल पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार (वसुंधरा एन्क्लेव) में अकेली रहती थीं। पुलिस के अनुसार, देबोस्मिता के नाना के पास पश्चिम बंगाल में एक कीमती प्रॉपर्टी है। गिरफ्तार आरोपित दंपती उस संपत्ति को खरीदने की कोशिश में थे, लेकिन प्रोफेसर देबोस्मिता लगातार इसके लिए मना कर रही थीं। इसी वजह से आरोपियों ने उनकी हत्या की साजिश रची।

​​सीसीटीवी (CCTV) फुटेज से राज का खुलासा

बीते गुरुवार, देबोस्मिता का शव उनके फ्लैट में बेड पर मिला, जिसका ताला बाहर से बंद था। जब पुलिस ने जांच की, तो उन्हें सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज में एक नकाबपोश आदमी और एक महिला दिखाई दिए। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि आरोपी एक छोटे बच्चे को भी साथ लाए थे, जिसे उन्होंने फ्लैट के बाहर छोड़ दिया, और फिर वो खुद अंदर जाकर देबोस्मिता पर कोई भारी धारदार चीज से हमला कर दिया।

​​बहन ने खोला था ताला -जब देबोस्मिता सुबह से फोन नहीं उठा रही थीं, तो उनकी बहन देवराती पॉल ने फ्लैट पहुंचकर ताला तोड़ दिया। अंदर देबोस्मिता का शव खून से लथपथ हालत में मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

बंगाल भाग गए थे आरोपी

वारदात के बाद, दोनों आरोपी तुरंत दिल्ली से भागकर पश्चिम बंगाल चले गए थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने तकनीकी निगरानी, मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की और अंततः उन्हें बंगाल से पकड़ लिया। अब पुलिस दोनों आरोपियों को दिल्ली लेकर आ रही है ताकि आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई की जा सके।

ये भी पढ़े : रसोई पर बढ़ा बोझ, फिर महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर, जानें आपके शहर का नया रेट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »