By Election Results 2026: मध्य प्रदेश की चर्चित दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 6,029 वोटों के अंतर से शिकस्त देकर जीत दर्ज की। हालांकि, आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। कांग्रेस की दमदार जीत मतगणना के दौरान शुरुआत से ही मुकाबला रोचक बना रहा, लेकिन जैसे-जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ी, घनश्याम सिंह ने लगातार बढ़त बनाए रखी। अंतिम चरण तक पहुंचते-पहुंचते उनकी बढ़त निर्णायक हो गई और उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को 6 हजार से अधिक वोटों के अंतर से पीछे छोड़ दिया। दतिया सीट पर कांग्रेस की यह जीत राजनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है। लंबे समय बाद इस सीट पर कांग्रेस ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए भाजपा के सामने चुनौती पेश की है। चुनाव परिणाम ने राज्य की राजनीति में नई चर्चा को जन्म दे दिया है। समर्थकों में उत्साह इस जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और जश्न मनाकर अपनी खुशी जाहिर की। वहीं, भाजपा खेमे में इस परिणाम को लेकर मंथन शुरू होने की संभावना है। अब सभी की नजर निर्वाचन आयोग की आधिकारिक घोषणा पर टिकी है, लेकिन मौजूदा नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ी राजनीतिक बढ़त हासिल की है। ये भी पढ़ें: BJP का ढहा गढ़! बांकीपुर में जीत के करीब पहुंचे प्रशांत किशोर