भारत

CJP ने 24 जुलाई को बुलाया देशव्यापी प्रदर्शन, छात्र आंदोलन को धार देने की तैयारी

CJP ने पेपर लीक मामले और छात्रों की मांगों को लेकर 24 जुलाई को देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान किया। संगठन ने छात्रों और युवाओं से बड़ी संख्या में जुड़ने की अपील की है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

CJP’s Nationwide Protest: पेपर लीक मामले और छात्रों की मांगों को लेकर चल रहे विरोध के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। संगठन ने 24 जुलाई को देश के अलग-अलग हिस्सों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित करने की अपील की है। CJP ने छात्रों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से बड़ी संख्या में इस अभियान में शामिल होने की अपील की है।

यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का धरना लगातार जारी है। प्रदर्शनकारी छात्र पेपर लीक मामले को लेकर सरकार से जवाबदेही की मांग कर रहे हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठा रहे हैं।

हर जिले में प्रदर्शन की अपील

CJP ने सोशल मीडिया पर जारी डिजिटल पंपलेट के जरिए आंदोलन की जानकारी साझा की है। संगठन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने-अपने जिलों में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करें और छात्रों के मुद्दों के समर्थन में एकजुटता दिखाएं। जारी संदेश में ‘Every District. One Day. One Demand.’ का नारा दिया गया है। इसके तहत संगठन ने हर जिले में एक दिन के लिए प्रदर्शन आयोजित करने का आह्वान किया है। साथ ही स्थानीय स्तर पर प्रशासन से अनुमति लेने और जरूरी व्यवस्थाएं करने की अपील की गई है।

छात्रों की मांगों को सामने रखने की तैयारी

CJP ने प्रदर्शन में शामिल लोगों से अपील की है कि वे छात्रों की मांगों को सार्वजनिक रूप से सामने रखें और उन लोगों के प्रति समर्थन जताएं, जिन्हें विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा। संगठन ने कहा है कि प्रदर्शन को व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), प्रचार सामग्री और ज्ञापन का प्रारूप उपलब्ध कराया गया है। इन दस्तावेजों के जरिए स्थानीय स्तर पर प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार करने की बात कही गई है।

सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा संदेश

CJP की ओर से जारी डिजिटल लेटर और पोस्टर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से साझा किए जा रहे हैं। संगठन ने छात्रों और युवाओं से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाएं और आंदोलन को मजबूत बनाएं। पोस्टर के अंत में ‘इंकलाब जिंदाबाद’ और ‘भारत माता की जय’ जैसे नारों के साथ लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया गया है।

फिलहाल, 24 जुलाई को होने वाले इस देशव्यापी प्रदर्शन को लेकर प्रशासन की नजर भी बनी हुई है। जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन और राजधानी में बढ़ी सुरक्षा के बीच अब यह देखना अहम होगा कि CJP के आह्वान पर देशभर में प्रदर्शन किस स्तर तक पहुंचता है।

ये भी पढ़ें: कनॉट प्लेस में शाम 6:30 बजे तक हो जाएगा सब बंद! सुरक्षा कारणों से जारी हुई एडवाइजरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »