भारत

पति की हत्या के लिए 5 लाख की डील! पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश

दिल्ली के संगम विहार में पत्नी पर पति की हत्या की साजिश का आरोप है। पुलिस ने प्रेमी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। चोरी की झूठी कहानी रची गई।

Delhi Crime: दिल्ली के संगम विहार से सामने आया पति की हत्या का ऐसा सनसनीखेज मामला, जिसने हाल के दिनों में सामने आईं पति-पत्नी के बीच हिंसक घटनाओं की याद ताजा कर दी है। यहां 22 साल की शादी के बाद एक पत्नी पर ही अपने पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक मंजू उर्फ नाजिया ने अपने कथित प्रेमी चमन के साथ मिलकर पति मुन्ना लाल की हत्या की और पुलिस को गुमराह करने के लिए घर में चोरी की झूठी कहानी गढ़ दी।

पत्नी की कहानी पर हुआ था शक

10 अगस्त की सुबह करीब 5:15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक अधेड़ व्यक्ति घायल हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुन्ना लाल को मृत पाया। शरीर पर चोटों के कई निशान थे। पत्नी ने पुलिस को बताया कि घर में चोर घुसे थे और झगड़े के दौरान पति की मौत हुई। लेकिन पुलिस को कहानी पर शक हुआ। CCTV, स्थानीय लोगों से पूछताछ और फॉरेंसिक जांच में साजिश की परतें खुलती गईं।

पांच लाख में हत्या की साजिश

पुलिस के मुताबिक मंजू ने चमन को पति की हत्या के लिए 5 लाख रुपये देने का वादा किया था। आरोप है कि पहले मुन्ना लाल को नींद की गोलियां दी गईं और बाद में चमन घर में पहुंचा। दोनों ने कथित तौर पर मुन्ना लाल की पिटाई की, रस्सी से गला दबाया और करंट भी दिया। पुलिस के अनुसार हत्या के बाद सबूत मिटाने और चोरी का नाटक रचने की कोशिश की गई।

तीन आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ के बाद पुलिस ने मंजू उर्फ नाजिया, चमन और उसके दोस्त किशन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक चमन को कथित तौर पर हत्या के लिए 20 हजार रुपये एडवांस भी दिए गए थे। पुलिस का कहना है कि कुछ ही घंटों की जांच में मंजू पर शक गहरा गया और पूछताछ के दौरान कथित साजिश सामने आ गई।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, सरकार का बड़ा फैसला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »