Delhi Metro Update: राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने के बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने बड़ा फैसला लिया है। संसद के मानसून सत्र और हाल के विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। इस दौरान इन स्टेशनों पर यात्रियों का प्रवेश और निकास पूरी तरह बंद रहेगा। कर सकते है इंटरचेंज हालांकि, यात्रियों को राहत देते हुए डीएमआरसी ने स्पष्ट किया है कि राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय जैसे प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर लाइन बदलने की सुविधा पहले की तरह उपलब्ध रहेगी। यानी यात्री इन स्टेशनों पर केवल इंटरचेंज कर सकेंगे, लेकिन स्टेशन से बाहर निकलने या प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। https://twitter.com/OfficialDMRC/status/2079808079563301229 कौन-कौन से स्टेशन शामिल बंद किए गए स्टेशनों में लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क अधिकारियों के अनुसार, यह कदम राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है। संसद सत्र के दौरान विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना बनाएं और मेट्रो सेवा से जुड़े नवीनतम अपडेट पर नजर रखें। सुरक्षा कारणों से लागू यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। ये भी पढ़ें: दिल्ली प्रदर्शन में पैलेट गन और शॉक बैटन का इस्तेमाल! पुलिस ने दे सफाई