Dharmendra Pradhan's resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। यह फैसला NEET पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच सामने आया है। पिछले कई दिनों से बड़ी संख्या में छात्र दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठा रहे थे। इस मामले को लेकर विपक्षी दलों ने भी सरकार पर लगातार निशाना साधा था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने NEET विवाद को लेकर शिक्षा मंत्री से जवाबदेही की मांग की थी। https://twitter.com/dpradhanbjp/status/2080938216505667663 सरकार और प्रदर्शनकारी संगठन के बीच आज तीसरे दौर की बातचीत प्रस्तावित थी, लेकिन उससे पहले ही धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आई। इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों के बीच जश्न का माहौल देखने को मिला।