भारत

राजस्थान में छाया हॉलीवुड फिल्म जैसा नजारा, धूल के बवंडर ने आसमान को अपनी गिरफ्त में लिया

राजस्थान में छाया हॉलीवुड फिल्म जैसा नजारा, धूल के बवंडर ने आसमान को अपनी गिरफ्त में लिया, तस्वीरों में कैद हुआ डरावना और अद्भुत मौसम का मंजर।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Churu Weather News || Dust Storm In Churu || Rajasthan Weather Update: राजस्थान के चूरू जिले में शनिवार दोपहर मौसम ने अचानक विकराल रूप ले लिया। भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को राहत तो मिली, लेकिन तेज धूलभरी आंधी ने हालात बिगाड़ दिए। चूरू, तारानगर और मेहरी गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे पूरा इलाका धूल और रेत के गुबार में ढक गया।

पीला आसमान और डरावना मंजर

तेज आंधी के कारण आसमान पीला पड़ गया और दृश्यता बेहद कम हो गई। सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया, वहीं धूल घरों और दुकानों के अंदर तक पहुंच गई। कई जगह लोगों को कुछ समय के लिए घरों में ही रुकना पड़ा। हालांकि, आंधी थमने के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत महसूस की।

जो जहां था व्ही थम गया

चूरू के साथ-साथ श्रीगंगानगर, बीकानेर और सीकर जिलों में भी धूलभरी आंधी का असर देखने को मिला। दिन के समय अंधेरा छा गया और वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। कई जगहों पर जनजीवन प्रभावित हुआ और सामान्य गतिविधियां ठप पड़ गईं। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से आने वाले दिनों में राजस्थान के कई हिस्सों में मौसम और अधिक सक्रिय रह सकता है। बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर संभाग में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें: नोएडा में मौसम का यू-टर्न: आंधी-बारिश से राहत, लेकिन सड़कों पर मची तबाही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »