भारत

मोबाइल पर बजे सायरन, दिल्ली-NCR में 70KMph तूफानी हवाएं, मौसम में आया बड़ा बदलाव

दिल्ली-NCR में 70 किमी प्रति घंटे की तेज धूलभरी आंधी और बारिश से मौसम बदला। IMD ने रेड अलर्ट जारी किया, कई इलाकों में ओलावृष्टि, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी दी।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Delhi weather || NCR Storm || Dust storm || IMD Alert|| Mobile Alert Warning: दिल्ली-NCR में शनिवार शाम मौसम ने अचानक खतरनाक करवट ले ली। तेज धूलभरी आंधी, झोंकेदार हवाओं और बारिश ने भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी, लेकिन साथ ही लोगों में दहशत भी बढ़ा दी। कई इलाकों में मौसम विभाग का अलर्ट संदेश मोबाइल फोन पर बीप के साथ पहुंचा, जिससे लोगों को सतर्क किया गया। तेज हवाओं की रफ्तार 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई, जबकि कुछ स्थानों पर झोंकों की गति और अधिक रही। धूलभरी हवाओं के कारण कई इलाकों में दृश्यता प्रभावित हुई और ट्रैफिक भी धीमा पड़ गया।

मौसम विभाग का अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने तेज गरज-चमक, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। कई क्षेत्रों में 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है, जबकि झोंकों की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश

मध्य, उत्तर, पश्चिम, दक्षिण और नई दिल्ली सहित कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है। वहीं शाहदरा और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। प्रशासन ने लोगों को खुले स्थानों से दूर रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि आने वाले कुछ घंटे मौसम के लिहाज से बेहद संवेदनशील माने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में छाया हॉलीवुड फिल्म जैसा नजारा, धूल के बवंडर ने आसमान को अपनी गिरफ्त में लिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »