भारत

बंगाल में फिर मिला नोटों का पहाड़: TMC नेता के खेत की खुदाई में मिले 2.24 करोड़ रूपये

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में बदुरिया नगरपालिका अध्यक्ष दीपांकर भट्टाचार्य की कृषि भूमि से पुलिस ने चार ट्रॉली बैग और एक बोरी में छिपाकर रखी गई नकदी बरामद की है। दो दिन पहले ही नेता के पास से ₹80 लाख और 4,000 सरकारी तिरपाल भी जब्त किए गए थे।

Reported by Kashish Solanki and edited by Shagun Chaurasia

West Bengal || Tmc|| Tmc Leader|| Cash : पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार के मामले फिर से सुर्खियों में हैं। यहां के उत्तर 24 परगना जिले में पुलिस ने बदुरिया नगरपालिका के अध्यक्ष और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता दीपांकर भट्टाचार्य के खेत से ₹2.24 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि ये पैसे चार बड़े ट्रॉली बैग और एक बोरी में छिपाकर रखे गए थे। बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर रातभर गिनती के बाद इस रकम की पुष्टि हुई, जिसमें ज्यादातर नोट 500 रुपये के थे।

​​जांच में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस ने दीपांकर भट्टाचार्य को भ्रष्टाचार और जबरन वसूली के आरोप में पकड़ा था। पूछताछ के दौरान उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने अपनी खेती की जमीन में और पैसे छिपा रखे हैं। इसके बाद बुधवार को पुलिस उन्हें खेत पर ले गई, जहां खुदाई के दौरान नोटों से भरे बैग मिले।

​कुल ₹3.04 करोड़ की बरामदगी

​पहली जब्ती: सोमवार को गिरफ्तारी के समय दीपांकर के पास से ₹80 लाख नकद मिले थे।

​दूसरी जब्ती: बुधवार को खेत से ₹2.24 करोड़ की राशि मिली।

​कुल रकम: अब तक इस मामले में कुल ₹3.04 करोड़ की नकदी बरामद हो चुकी है।

क्यों हुई गिरफ्तारी?

दीपांकर भट्टाचार्य के खिलाफ भाजपा और माकपा (CPI-M) ने शिकायत की थी। उन पर आरोप है कि वे राज्य सरकार की ‘बंग्लार बारी’ (आवास योजना) के तहत गरीबों को घर देने के लिए मोटा कमीशन लेते थे। इसके साथ ही, उन पर स्थानीय व्यापारियों से रंगदारी वसूलने और 4,000 सरकारी तिरपालों को आपदा राहत के लिए अवैध रूप से छिपाने का भी आरोप है। अदालत ने इस आरोपी नेता को पुलिस की हिरासत में भेज दिया है।

ये भी पढ़े : दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, बदले जाएंगे कई मेट्रो स्टेशन और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के नाम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »