NEET Re-Exam 2026: NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा से ठीक पहले राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की एक बड़ी लापरवाही सामने आई, जिसने एक अभ्यर्थी और उसके परिवार की चिंता बढ़ा दी। नागपुर के छात्र अब्दुल्लाह को 21 जून को होने वाली री-एग्जाम के लिए गलती से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया गया। जबकि छात्र ने आवेदन के दौरान नागपुर और वर्धा जैसे स्थानीय केंद्रों को अपनी प्राथमिकता के रूप में चुना था। क्या है पूरा मामला परीक्षा में केवल एक दिन शेष होने के कारण परिवार के सामने गंभीर परेशानी खड़ी हो गई। अचानक विदेश में परीक्षा केंद्र मिलने की सूचना ने छात्र और परिजनों को हैरान कर दिया। इतनी कम अवधि में पासपोर्ट, वीजा और यात्रा की व्यवस्था करना लगभग असंभव था। ऐसे में परिवार ने तुरंत NTA की हेल्पलाइन और अन्य माध्यमों से शिकायत दर्ज कराई। https://twitter.com/ANI/status/2068183173062922435 NTA हरकत में आया मामला सामने आने के बाद NTA हरकत में आया। एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिकायत की जांच की जा रही है और सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्र को उचित परीक्षा केंद्र उपलब्ध कराया जाएगा। कुछ ही घंटों बाद NTA ने अपनी तकनीकी गलती स्वीकार करते हुए अब्दुल्लाह का परीक्षा केंद्र बदलकर नागपुर कर दिया। इस घटना ने परीक्षा संचालन व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर एजेंसी परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर ऐसी तकनीकी त्रुटियां अभ्यर्थियों के लिए तनाव का कारण बन रही हैं। हालांकि समय रहते सुधार होने से छात्र को राहत जरूर मिली है। https://twitter.com/NTA_Exams/status/2067804485318230048 NTA की नई पहल इसी बीच NTA ने परीक्षा से जुड़ी जानकारी को और अधिक सुगम बनाने के लिए नई पहल की घोषणा की है। एजेंसी ने बताया कि NEET UG 2026 री-एग्जाम से संबंधित जरूरी अपडेट, परीक्षा केंद्र की जानकारी और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं उम्मीदवारों को उसके आधिकारिक WhatsApp चैनल के माध्यम से भी भेजी जाएंगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि परीक्षा से पहले किसी भी प्रकार का भ्रम या गलतफहमी न हो। फिलहाल नागपुर के छात्र का मामला सुलझ गया है, लेकिन इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े राष्ट्रीय स्तर के परीक्षा प्रबंधन में छोटी सी तकनीकी चूक भी बड़े विवाद का कारण बन सकती है। ये भी पढ़ें: NEET Re-Exam 2026: NTA ने जारी किया नया अपडेट! जान लें ड्रेस कोड से लेकर बायोमेट्रिक तक सबकुछ