भारत

दिल्ली से सटे शहरों में 9 दिन तक Ola-Uber ड्राइवरों की हड़ताल, एक साल से किराया न बढ़ने पर नाराजगी

चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में ओला-उबर ड्राइवर 9-16 जून तक हड़ताल पर, किराया न बढ़ने से यातायात प्रभावित, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Ola Uber Strike | Cab Strike | Protest for Fare Hike: दिल्ली से सटे चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में ओला, उबर और अन्य ऐप-बेस्ड कैब सेवाओं के ड्राइवर 9 से 16 जून तक हड़ताल पर चले गए हैं। इस दौरान रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कैब सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। इस हड़ताल से हजारों यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने की आशंका है, खासकर ऑफिस जाने वालों और रोजाना सफर करने वालों पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है।

तय किराया बढ़े

ड्राइवरों का कहना है कि पिछले एक साल से किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जबकि पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों में लगातार इजाफा हुआ है। 2025 में तय किए गए 25 रुपये प्रति किलोमीटर के किराए को अब बढ़ाकर 35 रुपये प्रति किलोमीटर करने की मांग की जा रही है। ड्राइवर यूनियन का आरोप है कि कई बार प्रशासन से बातचीत के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिसके चलते उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा।

लोगों को होगी दिक्कतें

इससे पहले मई में दिल्ली-NCR में भी ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों ने हड़ताल की थी, जिससे लाखों लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई थी। हालांकि उस समय ऐप-बेस्ड कंपनियों ने हड़ताल का समर्थन नहीं किया था। अब एक बार फिर कैब सेवाओं के ठप होने से क्षेत्र में यातायात संकट गहराने की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक में क्या-क्या हुआ तय? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से लेकर CJI को पत्र तक, जानिए 5 बड़े फैसले

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »