Pinarayi Vijayan || Pinarayi Vijayan ED Raid || Kerala ED Raid || Kerala News: केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में बुधवार को उस समय तनाव बढ़ गया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के विरोध में CPI(M) कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों के काफिले पर हमला कर दिया। मामला पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता Pinarayi Vijayan से जुड़े कथित एक्सालाजिक-सीएमआरएल भुगतान विवाद का है। लोगों ने पत्थर और ईंटें बरसाई ईडी ने इस मामले में पिनारई विजयन, उनकी बेटी वीणा विजयन और पूर्व मंत्री पीए मोहम्मद रियास समेत कई लोगों से जुड़े 10 ठिकानों पर छापेमारी की। जैसे ही ईडी अधिकारी विजयन के आवास पहुंचे, वहां बड़ी संख्या में CPI(M) समर्थक जमा हो गए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ईडी की गाड़ियों को रोकने की कोशिश की और कुछ लोगों ने कथित तौर पर पत्थर और ईंटें फेंक दीं। हमले में कई वाहनों के शीशे टूट गए। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। https://twitter.com/ANI/status/2059565592953377154 भाजपा जांच एजेंसियों का कर रही इस्तेमाल छापेमारी के बाद राज्य में राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। CPI(M) ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के जरिए राजनीतिक प्रतिशोध लेने का आरोप लगाया। पार्टी के महासचिव एमए बेबी ने कहा कि भाजपा विपक्षी नेताओं को डराने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। वहीं भाजपा ने वीणा विजयन से जुड़े कथित वित्तीय लेनदेन को लेकर जवाब मांगा है। इस पूरे घटनाक्रम ने केरल की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है और आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकड़ सकता है। ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का EC पर बड़ा फैसला, SIR प्रक्रिया वैध, चुनाव आयोग को पूरी छूट