Bihar Politics || Tejashwi Yadav || Samrat Choudhary || Hara Gamcha Controversy: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ‘हरा गमछा’ को लेकर दिए गए बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता पक्ष विकास की बात करने के बजाय लोगों को धर्म और प्रतीकों के नाम पर बांटने की कोशिश कर रहा है। क्या-क्या बोले तेजस्वी दिल्ली रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार के पास जनता को देने के लिए कोई ठोस काम नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बेरोजगारी, महंगाई और विकास जैसे असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए विवादित बयान दे रही है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार की जनता अब इस राजनीति को समझ चुकी है। उन्होंने महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक सहायता और बढ़ती बिजली दरों का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा। तेजस्वी ने सवाल किया कि दूसरी किस्त कब दी जाएगी और आखिर आम लोगों पर महंगाई का बोझ क्यों बढ़ाया जा रहा है। समाज में नफरत फैला रही सरकार हरा गमछा विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी ने कहा कि इस तरह के बयान सत्ता पक्ष की मानसिकता को दिखाते हैं। उनके मुताबिक, समाज में नफरत फैलाकर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल इस बयानबाजी ने बिहार की राजनीति को और गर्मा दिया है। सत्ता और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो चुकी है और आने वाले दिनों में यह टकराव और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। ये भी पढ़ें: महंगाई के खिलाफ सपा का अनोखा प्रदर्शन, बैलगाड़ी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता