खेल

धोनी-रैना को साथ देख भावुक हुआ चेपॉक, मैच के बाद देर तक गूंजता रहा स्टेडियम

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने सुरेश रैना के साथ मैदान का चक्कर लगाकर फैंस का अभिवादन किया। दोनों दिग्गजों को साथ देखकर चेपॉक स्टेडियम में मौजूद दर्शक काफी भावुक नज़र आए और लंबे समय तक ‘धोनी-धोनी’ के नारे लगते रहे।

Reported by Tanvi Pandey and edited by Shagun Chaurasia

MS Dhoni Retirement || Suresh Raina || CSK VS SRH || IPL 2026: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में सोमवार की रात सिर्फ एक मैच नहीं खेला गया, बल्कि फैंस ने एक ऐसा पल भी देखा जिसे वे शायद लंबे समय तक याद रखेंगे। मुकाबला खत्म होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर उतरे और पूरे स्टेडियम का चक्कर लगाकर फैंस का अभिवादन किया। उनके साथ सुरेश रैना भी नज़र आए। दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को एक साथ देखकर स्टेडियम का माहौल भावुक हो गया।

मैच के बाद भी सीटों पर डटे रहे दर्शक

जैसे ही मैच खत्म हुआ, ज्यादातर फैंस अपनी जगह से उठे नहीं। सभी की नजरें सिर्फ धोनी पर टिकी थीं। कुछ ही देर बाद धोनी मैदान में आए और धीरे-धीरे पूरे मैदान का चक्कर लगाने लगे। इस दौरान उन्होंने हाथ हिलाकर फैंस का धन्यवाद किया। चेपॉक में हर तरफ सिर्फ ‘धोनी-धोनी’ की आवाज सुनाई दे रही थी।

रैना की मौजूदगी ने पल को और खास बनाया

इस खास मौके पर सुरेश रैना भी धोनी के साथ दिखाई दिए। दोनों पुराने साथी जब एक साथ मैदान में नज़र आए तो फैंस की खुशी और बढ़ गई। कई दर्शक अपने मोबाइल में इस पल को कैद करते दिखे। चेन्नई सुपर किंग्स के इन दो बड़े चेहरों को साथ देखकर स्टेडियम में अलग ही उत्साह नज़र आया।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

धोनी और रैना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इसे बेहद भावुक पल बता रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि धोनी पूरे मैदान में घूमकर दर्शकों का अभिवादन कर रहे हैं, जबकि फैंस लगातार उनका नाम लेकर चीयर कर रहे हैं।

फैंस के लिए यादगार बन गया यह पल

चेपॉक स्टेडियम में मौजूद फैंस के लिए यह पल बेहद खास और यादगार बन गया। धोनी को मैदान का चक्कर लगाते देख कई दर्शक भावुक नजर आए। स्टेडियम में लगातार उनके नाम के नारे गूंजते रहे। मैच खत्म होने के बाद भी बड़ी संख्या में लोग सिर्फ धोनी और रैना की एक झलक पाने के लिए वहीं रुके रहे।

ये भी पढ़ें: फीफा विश्वकप में कई बड़े खिलाड़ी नहीं होंगे शामिल, फैंस को लगा बड़ा झटका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »