खेल

CSK vs SRH: हैदराबाद ने प्लेऑफ में बनाई जगह, चेन्नई की राह मुश्किल; जानें अंक तालिका का हाल

आईपीएल 2026 में आरसीबी, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अब चौथे स्थान के लिए मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। पंजाब किंग्स फिलहाल चौथे नंबर पर है, लेकिन टीम लगातार छह मैच हार चुकी है। वहीं राजस्थान, चेन्नई, दिल्ली और कोलकाता भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं।

Reported by Tanvi Pandey and edited by Shagun Chaurasia

 CSK VS SRH 2026 || IPL 2026 Analysis || Points Table 2026 : आईपीएल 2026 के अहम मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को उसके घरेलू मैदान चेपॉक में पांच विकेट से हराकर बड़ा झटका दिया। इस हार के बाद चेन्नई की प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है, जबकि हैदराबाद ने शानदार जीत के साथ अगले दौर में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली।

180 रन तक पहुंची चेन्नई, लेकिन नहीं बना सकी दबदबा

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 180 रन बनाए। टीम की शुरुआत ठीक रही, लेकिन बीच के ओवरों में रन गति धीमी पड़ गई। हैदराबाद के गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा और चेन्नई के बल्लेबाज खुलकर बड़े शॉट नहीं लगा सके। आखिरी ओवरों में टीम तेजी से रन जोड़ने में सफल नहीं रही, जिसका असर पूरे मैच में देखने को मिला।

ब्रेविस अर्धशतक से चूके

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ ने अच्छी शुरुआत दिलाई। संजू ने 13 गेंदों में 27 रन बनाए, जबकि कार्तिक शर्मा ने 19 गेंदों में 32 रन की तेज पारी खेली। ऋतुराज हालांकि बड़ी पारी नहीं खेल सके और 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद डेवॉल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे ने पारी संभाली। ब्रेविस ने 27 गेंदों में 44 रन बनाए और अर्धशतक से चूक गए, जबकि दुबे ने 26 रन का योगदान दिया। चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 180 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से पैट कमिंस ने तीन विकेट लिए।

ईशान-क्लासेन ने दिलाई हैदराबाद को जीत

181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत खराब रही और ट्रेविस हेड जल्दी आउट हो गए। इसके बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने पारी संभाली। अभिषेक के आउट होने के बाद हेनरिक क्लासेन ने ईशान के साथ शानदार साझेदारी की और मैच का रुख बदल दिया। क्लासेन ने 26 गेंदों में 47 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 47 गेंदों में 70 रन की शानदार पारी खेली। आखिर में सलिल अरोड़ा और स्मरण रविचंद्रन ने टीम को जीत दिलाकर प्लेऑफ का टिकट पक्का किया। चेन्नई की ओर से मुकेश चौधरी ने दो विकेट लिए।

       टीम  मैच   जीते   हारे अंक नेट रन रेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Q) 13 9 4 18 +1.065
गुजरात टाइटंस (Q) 13 8 5 16 +0.400
सनराइजर्स हैदराबाद (Q) 13 8 5 16 +0.350
पंजाब किंग्स 13 6 6 13 +0.227
राजस्थान रॉयल्स 12 6 6 12 +0.027
चेन्नई सुपर किंग्स 13 6 7 12 -0.016
दिल्ली कैपिटल्स 13 6 7 12 -0.871
कोलकाता नाइट राइडर्स 12 5 6 11 -0.038
मुंबई इंडियंस (E) 12 4 8 8 -0.504
लखनऊ सुपर जाएंट्स (E) 12 4 8 8 -0.701

प्लेऑफ की जंग हुई रोमांचक

आईपीएल 2026 में आरसीबी, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अब चौथे स्थान के लिए मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। पंजाब किंग्स फिलहाल चौथे नंबर पर है, लेकिन टीम लगातार छह मैच हार चुकी है। वहीं राजस्थान, चेन्नई, दिल्ली और कोलकाता भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स का सफर खत्म हो गया है।

धोनी के लिए गूंजती रहीं तालियां

इस हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में पीछे खिसक गई है और अब उसे बाकी मुकाबलों के साथ दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ में पहुंचकर अपनी ताकत दिखा दी है। मैच खत्म होने के बाद भी बड़ी संख्या में फैंस स्टेडियम में रुके रहे और महेंद्र सिंह धोनी के लिए तालियां बजाते दिखाई दिए।

ये भी पढ़ें: फीफा विश्वकप में कई बड़े खिलाड़ी नहीं होंगे शामिल, फैंस को लगा बड़ा झटका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »