Ipl 2026|| IPL 2026 controversies|| IPL 2026 biggest debates: आईपीएल 2026 का सफर फाइनल मुकाबले के साथ खत्म होने जा रहा है। पूरे सीजन में कई यादगार मैच खेले गए और नए खिलाड़ियों ने अपनी पहचान बनाई। लेकिन इस बार कुछ ऐसे विवाद भी सामने आए, जिन्होंने क्रिकेट से ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में रियान पराग का वीडियो हुआ वायरल राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पंजाब किंग्स के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मैच के दौरान चर्चा में आ गए। मैच के बीच ड्रेसिंग रूम में उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह वेप जैसी वस्तु का इस्तेमाल करते नजर आए। वीडियो वायरल होने के बाद मामला बीसीसीआई तक पहुंचा और उन पर जुर्माना लगाया गया। हालांकि उन्हें निलंबित नहीं किया गया। फ्लाइट में वेपिंग के आरोपों से घिरे युजवेंद्र चहल पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल भी एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में रहे। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि अहमदाबाद से हैदराबाद जाते समय उन्होंने फ्लाइट में वेपिंग की। यह वीडियो टीम के खिलाड़ी अर्शदीप सिंह के व्लॉग से जुड़ा बताया गया। इसके बाद अर्शदीप की ब्लॉगिंग को लेकर भी बहस शुरू हो गई। मुंबई-आरसीबी मैच के बाद टिम डेविड पर उठे सवाल मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले के बाद आरसीबी के बल्लेबाज टिम डेविड का एक वीडियो वायरल हुआ। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि उन्होंने मैच के दौरान या बाद में अभद्र इशारा किया। वीडियो को लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा हुई और मामला सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा। हार्दिक और क्रुणाल पांड्या को लेकर शुरू हुई अटकलें मुंबई इंडियंस और आरसीबी के मैच के दौरान पांड्या भाइयों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई। हार्दिक पांड्या के आउट होने पर क्रुणाल पांड्या ने जोश में जश्न मनाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों भाइयों के रिश्तों को लेकर कई तरह की बातें होने लगीं। हालांकि दोनों खिलाड़ियों की ओर से ऐसा कोई बयान सामने नहीं आया। हैदराबाद के खिलाफ मैच में कोहली और हेड के बीच दिखी तकरार सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले में विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच बहस देखने को मिली। मैच खत्म होने के बाद भी यह मामला चर्चा में रहा। वायरल वीडियो में कोहली हैदराबाद के अन्य खिलाड़ियों से हाथ मिलाते नजर आए, लेकिन उन्होंने ट्रेविस हेड को नजरअंदाज कर दिया। इस घटना ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। गुवाहाटी में डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर सवाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुवाहाटी में खेले गए मैच के दौरान राजस्थान टीम के मैनेजर रोमी भिंडर को डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करते देखा गया। उनके साथ युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी मौजूद थे। मामला सामने आने के बाद बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई ने इस पर स्पष्टीकरण मांगा था, क्योंकि डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल की अनुमति नहीं होती। चेन्नई-दिल्ली मैच में अंपायर से बहस का मामला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेपॉक में खेले गए मुकाबले में आखिरी ओवरों के दौरान माहौल गर्म हो गया। दिल्ली के नीतीश राणा और करुण नायर चौथे अंपायर से बहस करते नजर आए। टीम के कोच हेमंग बदानी भी नाराज दिखाई दिए। वहीं ट्रिस्टन स्टब्स आउट होने के बाद काफी गुस्से में दिखे। रघुवंशी के आउट होने पर छिड़ी नई बहस कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को आईपीएल 2026 के 38वें मैच में 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' नियम के तहत आउट दिया गया। यह नियम कम देखने को मिलता है, इसलिए फैसला चर्चा का विषय बन गया। कई पूर्व खिलाड़ी और फैंस इस फैसले पर अलग-अलग राय रखते नजर आए। ये भी पढ़ें: IPL 2026 Final: गिल बनाम पाटीदार, किसके सिर सजेगा ताज? अहमदाबाद में होगी खिताबी जंग