IND vs AFG Odi series|| India vs Afganistan|| Rohit Sharma||Hardik Pandya|| Hardik Fitness news|| Rohit news: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर आई है। कप्तान रोहित शर्मा और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या दोनों फिट हैं। इससे दोनों खिलाड़ियों के सीरीज में खेलने की उम्मीद और बढ़ गई है। हार्दिक ने पूरा किया फिटनेस टेस्ट हार्दिक पंड्या ने आखिरकार अपना फिटनेस टेस्ट पूरा कर लिया। पिछले कुछ समय से उन्हें पीठ में दर्द की समस्या रही थी, जिसके चलते वह आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के कुछ मैच नहीं खेल पाए। फिटनेस पाने के लिए वह बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में थे, और अब उन्हें वहां से खेलने की इजाजत मिल गई है। अभ्यास में नजर आई पूरी तैयारी रिपोर्ट के अनुसार, हार्दिक 2 जून को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे और वहां उन्होंने पांच दिन तक मैच जैसे माहौल में अभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने पूरे 10 ओवर भी गेंदबाजी की। उसके बाद फिटनेस टीम ने उन्हें खेलने के लिए पूरी तरह तैयार माना। रोहित शर्मा भी बिलकुल फिट हार्दिक के साथ, रोहित शर्मा को भी फिटनेस क्लियरेंस मिलने की खबर है। इससे ये साफ है कि भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ अपने दो महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के साथ खेलने जा सकती है। रोहित और हार्दिक की वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी। 13 जून से होगी सीरीज की शुरुआत सीरीज की शुरुआत 13 जून से होगी। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैच खेले जाएंगे, जिसमें पहला मुकाबला धर्मशाला में होगा। विराट कोहली तो इस सीरीज में नहीं खेलेंगे, लेकिन रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या की फिटनेस से टीम इंडिया को काफी राहत मिली है। ये भी पढ़े : IND-A vs SL-A: शतक से दिया करारा जवाब! नजरअंदाज किए गए ऋतुराज गायकवाड़ ने श्रीलंका में मचाया धमाल