Uttar Pradesh || Mainpuri || ANM Fake Joining Letter || Job Scam Case : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां, स्वास्थ्य विभाग में स्थायी नौकरी लगाने का झांसा देकर दो लोगों से कुल 10 लाख रुपये ठग लिए गए। ठगी का शिकार हुए इन लोगों ने अब मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक (SP) को शिकायत पत्र देकर आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ANM पद पर नौकरी दिलाने का झासां,लाखों रुपये की ठगी यह पूरा मामला 2022 का है। शिकायत के मुताबिक, कुर्रा थाना क्षेत्र के हाजीपुर की रहने वाली आरती यादव और किशनी इलाके के रोहित कुमार को कुर्रा के जोरई गांव की रुचि यादव (रघुवीर यादव की पत्नी) ने स्वास्थ्य विभाग में ANM के पद पर स्थायी सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। आरोप है कि रुचि यादव ने नौकरी का पक्का आश्वासन देने के बाद, विभिन्न तारीखों में ऑनलाइन तरीके से कुल 10 लाख रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए। भरोसा जीतने के लिए दिया फर्जी जॉइनिंग लेटर पीड़ितों ने बताया कि आरोपी रुचि यादव ने उनका विश्वास जीतने के लिए उन्हें एक नकली जॉइनिंग लेटर (नियुक्ति पत्र) दिया था, जिसकी कॉपी आज भी उनके पास है। लेकिन लाखों रुपये ठगने और काफी समय बीत जाने के बाद भी उन्हें न तो नौकरी मिली और न ही उनके पैसे लौटाए गए। पीड़ितों का कहना है कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी महिला टालमटोल करने लगी। तो फिर तो हद हो गई जब पैसे मांगने पर उसने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और गालियाँ देने लगी। विरोध करने पर तो उसे जान से मारने की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दे डाली। एसपी के पास मामला पहुंच चुका है, और अब इस मुद्दे पर चर्चा जोरों पर है पीड़ितों ने ठगी और धमकी से परेशान होकर मैनपुरी पुलिस अधीक्षक के दफ्तर जाकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की और आरोपी रुचि यादव के खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वासघात, और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज करने की मांग की है। इस मामले में पीड़िता आरती के पति सुनील कुमार और पीड़ित रोहित कुमार के बयान भी सामने आए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग इस पर चर्चा कर रहे हैं। ये भी पढ़े : खाना खाकर निकला फिर कुछ देर बाद पेड़ से लटका मिला… बांदा में युवक की रहस्यमयी मौत