उत्तर प्रदेश

महिला उपनिरीक्षक को परोसा गया कथित मिलावटी जूस, पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त छापेमारी

ललितपुर में एनएच-44 पर खड़े ट्रक से टकराकर छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कमर में चोट के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार देकर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

Reported by Dipanshu Savran and edited by Shagun Chaurasia

Auraiya News: उत्तर प्रदेश के औरैया शहर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जूस की दुकान पर संयुक्त छापेमारी की। मामला उस समय सामने आया जब कोतवाली क्षेत्र में तैनात महिला उपनिरीक्षक सोनी रावत अपनी एक सहकर्मी के साथ कानपुर रोड स्थित एक जूस की दुकान पर जूस पीने पहुंचीं। जूस की गुणवत्ता पर संदेह होने पर उन्होंने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी।

मिलावटी जूस की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दुकान की जांच शुरू की। जांच के दौरान टीम को जूस तैयार करने में कथित रूप से कृत्रिम रंग और अन्य रासायनिक पदार्थों के इस्तेमाल के संकेत मिले। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद खाद्य सामग्री की जांच की तथा आवश्यक नमूने लेकर उन्हें परीक्षण के लिए सुरक्षित किया।

लाइसेंस निरस्तीकरण की तैयारी

कार्रवाई के दौरान जब दुकानदार से खाद्य लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज मांगे गए तो वह संतोषजनक जानकारी उपलब्ध नहीं करा सका। इस पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। सहायक खाद्य अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि जांच के लिए खाद्य नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का सख्त संदेश

वहीं, महिला उपनिरीक्षक सोनी रावत ने बताया कि जूस की गुणवत्ता संदिग्ध प्रतीत होने पर मामले की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच और कार्रवाई की। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जांच में मिलावट की पुष्टि होती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: ट्रक में जा घुसी BJP प्रदेश अध्यक्ष की कार! बागेश्वर धाम से लौटते वक्त हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »