उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

वैभव खंड के बिल्डिंग में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

इंदिरापुरम  के वैभव खंड स्थित तीसरी मंजिल के फ्लैट नंबर डी-304 में आग लग गई। आग लगने से पुरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Ghaziabad News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित पार्श्वनाथ मजेस्टिक सोसाइटी में आज दोपहर आग लगने से हड़कंप मच गया। वैभव खंड के डी-ब्लॉक स्थित तीसरी मंजिल के फ्लैट नंबर डी-304 में आग लगी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, इंदिरापुरम स्थित पार्श्वनाथ मजेस्टिक सोसाइटी की वैभव खंड के डी-ब्लॉक स्थित तीसरी मंजिल के फ्लैट नंबर डी-304 में आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद फायर स्टेशन वैशाली को दोपहर करीब 1 बजकर 32 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दो फायर टेंडर और एक वाटर बाउज़र को मौके पर रवाना किया गया। कुछ ही देर में मुख्य अग्निशमन अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

आग पर पाया काबू

दमकल कर्मियों ने तीसरी मंजिल तक होज पाइप बिछाकर फ्लैट के अंदर प्रवेश किया और तेजी से आग बुझाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया हैं। आग की चपेट में आने से फ्लैट में रखा घरेलू सामान पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि समय रहते सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

आग का कारण और नियंत्रण

अग्निशमन अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दिए है। तीसरी मंजिल में आग लगने का कारन अभी साफ़ नहीं है। वहीं, समय रहते दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। फिलहाल सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

ये भी पढ़ें: 15वीं मंजिल से 16 साल की छात्रा ने किया सुसाइड, सुसाइड नोट से सामने आया सच

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »