उत्तर प्रदेश

नुक्कड़ नाटक के दौरान बवाल, बीजेपी कार्यकर्ता को पीटा! CCTV में कैद हुई पूरी घटना

गाजीपुर के सिधौना बाजार में नुक्कड़ नाटक के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता संदीप यादव से मारपीट हुई। घटना CCTV में कैद हुई, पुलिस ने शिकायत पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Reported by Pradeep Dubey and edited by Shagun Chaurasia

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नुक्कड़ नाटक के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम चल रहा था, तभी कार सवार कुछ लोगों से विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया और बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गया। घटना खानपुर थाना क्षेत्र के सिधौना बाजार की बताई जा रही है। मारपीट की पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नुक्कड़ नाटक के दौरान हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि बीजेपी कार्यकर्ता संदीप यादव अपने साथियों के साथ सिधौना बाजार में सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक कर रहे थे। इसी दौरान एक कार वहां से गुजरी। कार सवार लोगों और कार्यक्रम में मौजूद संदीप यादव के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर कार सवार दबंगों ने कथित तौर पर संदीप यादव के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें जमकर पीटा और इसके बाद मौके से फरार हो गए। मारपीट में संदीप घायल हो गए।

CCTV में कैद हुई वारदात

घटना के दौरान बाजार में लगे CCTV कैमरे में मारपीट की तस्वीरें रिकॉर्ड हो गईं। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर खानपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब घटना के कारणों और मारपीट में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें: अवैध असलहा फैक्ट्री का पर्दाफाश, 14 तमंचा और उपकरण बरामद; 3 गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »