उत्तर प्रदेश

विनीत राय हत्याकांड में बड़ी गिरफ्तारी, एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार

गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड के वांछित एक लाख रुपये के इनामी आरोपी जगदीश यादव उर्फ सोनू को पुलिस ने अंधऊ हवाई पट्टी के पास से गिरफ्तार किया।

Reported by Pradeep Dubey and edited by Shagun Chaurasia

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सदर कोतवाली पुलिस ने हत्याकांड में वांछित चल रहे एक लाख रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अंधऊ हवाई पट्टी के पास से गिरफ्तार किया।

इनामी आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगदीश सिंह यादव उर्फ सोनू यादव के रूप में हुई है। वह करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कोठिया कोडरताल का रहने वाला है और वर्तमान में गौसाबाद स्थित कालीधाम कॉलोनी में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, 30 मई 2026 को सदर कोतवाली क्षेत्र में बिंदू होटल के मालिक के पुत्र विनीत राय की हत्या हुई थी। इस मामले में दर्ज मुकदमे में जगदीश सिंह यादव वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। फरार बदमाशो की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आज आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरोपी पर कई मुकदमे

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ गाजीपुर कोतवाली में हत्या, गैंगस्टर एक्ट, आयुध अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर यौन शोषण? मोहम्मद शमी के भाई कैफ पर रेप का आरोप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »