उत्तर प्रदेश

प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले जॉनी- जोजो हुए गायब, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

ई-रिक्शा में बैग छूटने के बाद से लापता हुए मशहूर डॉग्स; सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस।

Reported by India Headlines and edited by Kashish Solanki

Premanand Maharaj || Vrindavan || Johnny–Jojo : धर्म नगरी वृंदावन से एक अनोखी खबर आई है। पूज्य संत प्रेमानंद महाराज की कुटिया में अपने शरारती व्यवहार से उन्हें हंसाने वाले दो मशहूर, ‘जॉनी’ और ‘जोजो’, अचानक गायब हो गए हैं। इनके लापता होने की सूचना से पूरे वृंदावन में हड़कंप मच गया है, और अब यह मामला सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों में चर्चा का बड़ा विषय बन चुका है।

​ई-रिक्शा में बैग छूटने से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, इन  के मालिक और जाने-माने कॉमेडियन राहुल मिश्रा ने इस मामले में वृंदावन कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। कहा जा रहा है कि राहुल मिश्रा अपने डॉग्स ‘जॉनी’ और ‘जोजो’ को एक बैग में लेकर ई-रिक्शा में सफर कर रहे थे। रास्ते में उन्होंने वह बैग, जिसमें दोनों कठपुतलियाँ  थे, ई-रिक्शा में भूल गए। इसके बाद ई-रिक्शा चालक बैग लेकर वहां से चला गया, जिसके बाद से दोनों कठपुतलियाँ का कोई अता-पता नहीं है।

​पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है

कॉमेडियन राहुल मिश्रा की शिकायत को लेकर वृंदावन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उन सभी सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज को देख रही है, जिनसे होकर ई-रिक्शा गुजरा था। पुलिस ई-रिक्शा और उसके चालक की पहचान करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है ताकि जॉनी और जोजो को जल्द से जल्द सुरक्षित ढूंढा जा सके।

भक्तों और चाहने वालों में छाई मायूसी

जॉनी और जोजो अक्सर प्रेमानंद महाराज के दरबार और उनकी कुटिया के वीडियो में दिखाई देते थे, जिन्हें देखकर महाराज भी मुस्कुराते थे। उनके लाखों फैंस इंटरनेट पर मौजूद हैं। ऐसे में अचानक उनका गायब हो जाना प्रेमानंद महाराज के भक्तों और पशु प्रेमियों के लिए काफी निराशाजनक साबित हुआ है। पुलिस का कहना है कि वे इस मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं और जल्द ही ई-रिक्शा चालक को ढूंढ निकालेंगे।

ये भी पढ़े : भीषण सड़क हादसा: दो रोडवेज बसों में जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, 5 घायल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »