भारत

जंतर-मंतर पहुंचे संस्थापक CJP अभिजीत दीपके, शाम 5 बजे तक धरने की मंजूरी

अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पहुंचे तो बड़ी संख्या में CJP समर्थक भी जुट गए। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई। दिल्ली पुलिस ने शाम पांच बजे तक धरने की अनुमति दी है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Cockroach Janata Party || CJP ||  Abhijeet Deepke || CJP Founder || Youth Protest India: दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को उस समय अलग नजारा देखने को मिला जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रदर्शन स्थल पहुंचे। उनके पहुंचते ही बड़ी संख्या में जुटे समर्थकों ने शिक्षा व्यवस्था और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आवाज बुलंद की।

युवाओं की बढ़ चढ़कर भागीदारी

प्रदर्शन स्थल पर युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिल रही है। कई समर्थक कॉकरोच मास्क पहनकर पहुंचे, जबकि कुछ लोग हाथों में फूल लेकर शांतिपूर्ण विरोध का संदेश देते नजर आए। स्कूली छात्र भी अपने अभिभावकों के साथ आंदोलन में शामिल हुए। स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और युवा पेशेवरों की मौजूदगी ने प्रदर्शन को और चर्चा में ला दिया।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी

प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाए। इस दौरान अभिजीत दीपके ने मंच से समर्थकों को संबोधित करते हुए आंदोलन को पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित बनाए रखने की अपील की। इस बीच दिल्ली पुलिस ने CJP को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जंतर-मंतर पर धरना देने की अनुमति दी है। पुलिस की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह मंजूरी विशेष अनुमति के तहत दी गई है और प्रदर्शन निर्धारित नियमों व न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित किया जाएगा।

सोनम वांगचुक का समर्थन

CJP का कहना है कि यह आंदोलन NEET, CBSE, CUET और SSC जैसी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों तथा भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं के विरोध में किया जा रहा है। संगठन ने समर्थकों से सीधे जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलन का हिस्सा बनने की अपील की थी। इस प्रदर्शन को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का समर्थन भी मिला है। राजधानी में बढ़ती भीड़ और आंदोलन की चर्चा के बीच प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

ये भी पढ़ें: कॉकरोच से शुरू हुई कहानी, अब बना लाखों युवाओं की आवाज! कौन हैं CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »